फर्रुखाबाद

राइफल की छीना झपटी बनी जानलेवा, पानी भर रहे 17 वर्षीय किशोर को लगी गोली, मौत

fight between two, a third person got shot फर्रुखाबाद में दो लोगों के बीच राइफल छीना-झपटी करना जानलेवा बन गया। जब छीना-झपटी के दौरान राइफल से निकली गोली इंटर में पढ़ने वाले एक छात्र को लग गई‌ और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नामजद अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ‌
less than 1 minute read
घटनास्थल पर पूछताछ करती पुलिस

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में राइफल के साथ छीना-झपटी करना जानलेवा हो गया। जब राइफल से निकली गोली 17 वर्षीय किशोर को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई।‌ इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पक्षों में कोई रंजिश नहीं है। राइफल छीना-झपटी के दौरान चली गोली से हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।‌ घटना मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र का है।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव करमचंद में दो लोगों के बीच राइफल छीना-झपटी की कोशिश हो रही थी। इसी दौरान गोली चल गई। जो इंटर में पढ़ने वाले 17 वर्षीय किशोर को लग गई। गोली लगते किशोर नीचे गिर पड़ा। इसके पहले की लोग समझ पाते। उसकी मौत हो गई। घटना के समय किशोर पानी भरने के लिए गया था। मौत की खबर सुनते ही पारिवारिक जनों में रोना पीटना मच गया।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?

मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जानकारी 112 पर मिली थी। वादी ने बताया कि दो व्यक्ति आपस में राइफल की छीना-झपटी कर रहे थे। जिससे गोली चल गई। जो इंटर के छात्र को लग गई। दोनों के बीच कोई रंजिश नहीं थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नामजद अभियुक्तों में से एक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप