Farrukhabad में असामाजिक तत्वों ने ट्रेन पलटाने की साजिश रची है। हालांकि ड्राइवर की होशियारी और सूझबूझ से हादसा होने से बच गया। घटना भटासा रेलवे स्टेशन के पास की है
Farrukhabad शुक्रवार की रात ट्रेन नंबर 05389 कासगंज-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस 11:18 पर कायमगंज रेलवे स्टेशन से रवाना हुई। किलोमीटर संख्या 160/18-17 के बिच लकड़ी का बोटा फंस जाने की वजह से ट्रेन को अचानक तेज झटका लगा। लोको पायलट के इमरजेंसी ब्रेक लगया और ट्रेन भटासा रेलवे पर जाकर रुकी। स्टेशन पर जांच में पाया गया की इंजन में लकड़ी का बोटा फंसा हुआ है। इसके बाद ट्रेन 25 मिनट तक भटासा रेलवे स्टेशन पर ही रुकी रही। रात 12:04 पर ट्रेन अगले स्टेशन शमशाबाद रेलवे स्टेशन पहुंची।
ट्रेन में यह घटना होने के बाद ड्राइवर ने इसकी सूचना रेलवे स्टेशन पर अफसरों को दी। सुचना मिलते ही शनिवार की सुबह कासगंज और बरेली से जांच टीमें भटासा रेलवे स्टेशन आई। डॉग स्क्वाड के साथ RPF और GRP की टीम भी यहाँ पहुंची। जहां लकड़ी का बोटा रखा गया था उसके आस-पास के गांव में जांच चल रही है।