Baba bulldozer ran on house in Farrukhabad, big attack by Akhilesh Yadav फर्रुखाबाद में ग्राम समाज की बंजर भूमि पर बने अवैध मकानों को जिला प्रशासन ने गिरा दिया। इस पर अखिलेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। योगी आदित्यनाथ नाम लिए बिना हमला किया है।
Baba bulldozer ran on house in Farrukhabad, big attack by Akhilesh Yadav उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में ग्राम समाज की बंजर भूमि पर अवैध तरीके से बनाए गए मकान को बुलडोजर से गिरा दिया गया। अब यह मामला तूल पकड़ रहा है। अखिलेश यादव ने इसे प्रतिशोध से भरी भाजपाई राजनीति का वीभत्स चेहरा बताया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा बसे बसाए घरों को गिराकर सुख पाती है। जिन्होंने अपने घर नहीं बसाए हैं, उन्हें नहीं पता है कि दूसरों का दुख क्या होता है? दूसरों का घर गिरा कर किस बात का बदला ले रहे हैं? मामला अमृतपुर विधानसभा के नवाबगंज उखरा गांव का है। जहां ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर बनाने के लिए जमीन अधिग्रहित की गई थी। जिस पर बने मकानों को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया है।
Baba bulldozer ran on house in Farrukhabad, big attack by Akhilesh Yadav समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से एक सूची भी जारी की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि किन के मकान गिराए गए हैं। खास बात यह है कि जारी की गई सूची में 25 नाम है और सभी यादव हैं। उन्होंने लिखा है कि हर गिरते घर के साथ भाजपा और भी नीचे गिर जाती है। 25 गरीब परिवारों के घरों पर बुलडोजर चला कर न जाने कितने बड़े-बूढ़े, बीमार, बच्चों को बेघर कर दिया गया है। यह राजनीतिक क्रूरता की हद है।
Baba bulldozer ran on house in Farrukhabad, big attack by Akhilesh Yadav अखिलेश यादव ने जिन 25 नामों की सूची जारी की है। वह इस प्रकार है - राम अवतार सिंह यादव, रामवीर सिंह यादव, रामकिशोर यादव, अनिल कुमार यादव, रामकुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, बबलू यादव, संजू यादव, अभिषेक यादव, अन्नू यादव, समर यादव, हेमराज यादव, गोविंद यादव, हाकिम सिंह यादव, गंगा सिंह यादव, ब्रह्मानंद सिंह यादव, ब्रह्म किशोर यादव, सनोज यादव, राजीव यादव, रामकृष्ण यादव, रामनिवास यादव, नाहर सिंह यादव, वीरपाल सिंह यादव, ओमपाल सिंह यादव, अवनीश यादव के नाम है।