Farrukhabad News: फर्रुखाबाद में सिपाही के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जो कान पकड़कर कह रहे हैं—"अब नहीं होगी गलती।"
Constable assaulted in Farrukhabad, four booked, two arrested: फर्रुखाबाद में सिपाही के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जिसमें शराब की दुकान पर सिपाही के साथ मारपीट की गई। इस संबंध में सिपाही ने थाना में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों ही आरोपी ने कान पड़कर घटना की माफी मांगी और बोले भविष्य में इस तरह की गलती नहीं होगी। इसके पहले सिपाही का डॉक्टर परीक्षण भी कराया गया। डॉक्टर के अनुसार सिपाही के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। मामला फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत स्थित शराब की दुकान में सिपाही के साथ मारपीट की घटना हुई है। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राजीव कुमार शराब ठेके की तरफ गया था, जहां पर किसी बात को लेकर चार युवकों के साथ बहस हो गई। बहस के दौरान चारों ने मिलकर सिपाही राजीव कुमार की पिटाई कर दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना के बाद राजीव कुमार ने फतेहगढ़ कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने बताया कि सिपाही राजीव कुमार से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सिपाही का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, जिसमें चोट लगने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें अदालत के माध्यम से जेल भेजा गया। इस संबंध में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे शराब की दुकान में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान मारपीट हो गई, जिसमें सिपाही के साथ भी अभद्रता हुई।
पकड़े गए दोनों आरोपियों ने कान पड़कर माफी मांगी और उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी थाना प्रभारी फतेहगढ़ कोतवाली रणविजय सिंह ने बताया कि सिपाही राजीव कुमार की तहरीर पर संगत धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। मेडिकल परीक्षण कराया गया। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।