16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Farukkhabad News: गंगा में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत, गांव में मचा कोहराम

Ganga River Accident;गंगा नदी में दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गए 23 वर्षीय बिलाल नहाते समय गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
2 min read
Google source verification

सांकेतिक फोटो

फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के कटरी धर्मपुर गांव के पास गंगा नदी में मछली पकड़ने गए दोस्तों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। कटरा बक्शी निवासी 23 वर्षीय युवक बिलाल की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया और परिजन बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।

मछली पकड़ने गया था युवक

जानकारी के अनुसार बिलाल अपने चार दोस्तों के साथ गंगा किनारे मछली पकड़ने गया था। सभी युवक नदी किनारे समय बिता रहे थे, इसी दौरान बिलाल नहाने के लिए पानी में उतर गया। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। देखते ही देखते वह तेज धारा में बहने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगा की गहराई और तेज बहाव के कारण वह उनकी पकड़ से बाहर हो गया और कुछ ही पलों में नजरों से ओझल हो गया। इस घटना से वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए और शोर मच गया।

1 घंटे के बाद मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी। काफी देर की मशक्कत के बाद बिलाल को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, परिजनों को घटना की जानकारी दी गई तो घर में मातम छा गया।

ग्रामीणों ने जताई चिंता

स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा नदी के इस हिस्से में पानी का बहाव और गहराई अचानक बढ़ जाती है, जिससे अक्सर हादसे हो जाते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संवेदनशील घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और निगरानी बढ़ाई जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। यह हादसा एक बार फिर गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग