27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने कहा- फर्रुखाबाद को मिला 91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस-वे

Farrukhabad Link Express: फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर नारा बुलंद किया है। इस पर बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि इसे राजनीतिक रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
2 min read
Google source verification
बीजेपी सांसद मुकेश राजपूत, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Farrukhabad BJP MP Mukesh Rajput: फर्रुखाबाद में बीजेपी सांसद ने समाजवादी पार्टी के नारे पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश का सबसे बड़ा गंगा एक्सप्रेसवे मिला है। जिसकी फर्रुखाबाद से दूरी करीब 25 किलोमीटर है। यह कहना गलत है कि फर्रुखाबाद से गंगा एक्सप्रेसवे को छीन लिया गया। ‌एक्सप्रेसवे मार्ग के निर्माण में कुछ तकनीकी कारणों से रूट में परिवर्तन किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के निर्माण पर सवाल उठाया। बोले जान-बूझकर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को लंबा किया गया है। दरअसल समाजवादी पार्टी ने गंगा एक्सप्रेसवे को लेकर नारा बुलंद किया है। जिसमें वह कह रहे हैं की ''गंगा एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना, फर्रुखाबाद चूसे गन्ना।" भाजपा कार्यालय में मुकेश राजपूत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

फर्रुखाबाद को मिला 91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार गंगा एक्सप्रेस-वे को गंगा नदी से 12 से 15 किलोमीटर की दूरी पर ही बनाया जा सकता है। इस दूरी पर फर्रुखाबाद बदायूं स्टेट हाईवे बनाया गया है, जिसके ऊपर से एक्सप्रेसवे नहीं निकल सकता था। उन्होंने समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को गलत बताया।‌

गंगा एक्सप्रेस-वे ले गए खन्ना, फर्रुखाबाद चूसे गन्ना

भाजपा सांसद ने कहा कि फर्रुखाबाद की कनेक्टिविटी के लिए सरकार ने 91 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेसवे बनाने का निश्चय किया है। जिससे फर्रुखाबाद की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी और लोगों को काफी आराम मिलेगा। समाजवादी पार्टी नारा दे रही है कि "गंगा एक्सप्रेसवे ले गए खन्ना, फर्रुखाबाद चूस गन्ना" समाजवादी पार्टी का कहना है कि गंगा एक्सप्रेसवे को फर्रुखाबाद से छीन लिया गया।‌

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे को जान-बूझकर लंबा किया गया

मुकेश राजपूत ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के रूट को जानबूझकर लंबा किया गया है। इसे सीधे जोड़ा जा सकता था, लेकिन कुछ क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने के लिए इसको घुमाया गया है। उस समय फर्रुखाबाद को एक्सप्रेसवे वे से जोड़ने की कोशिश नहीं की गई। इसके साथ ही जिले की बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं की भी अनदेखी की गई। ‌

बीजेपी सांसद में नोएडा एयरपोर्ट और जेवर एयरपोर्ट का उदाहरण दिया

बीजेपी सांसद ने उदाहरण देते हुए समझाया कि नोएडा से एयरपोर्ट की दूरी 35 किलोमीटर है; इसी प्रकार, नरेला से जेवर एयरपोर्ट की दूरी 40 किलोमीटर है, लेकिन लोग आना जाना करते हैं। ऐसे में 15-20 किलोमीटर की दूरी कोई मायने नहीं रखती है। ‌

बड़ी खबरें

View All

फर्रुखाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग