फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के पास, आवागमन के लिए नाव का सहारा

फर्रुखाबाद के अमृतपुर और कायमगंज तहसील के कई गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब तो लोग नाव की सवारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन बाढ़ पर प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री भेज रहा है।

2 min read

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जो खतरे के निशान के पास पहुंच गई है। जिससे कई गांव में पानी घुस गया है। बाढ़ की स्थिति में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई है। कायमगंज और अमृतपुर तहसील के कई गांव प्रभावित है। कई गांव के मार्ग भी बंद हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य कर रहा है। राहत सामग्री भी भेजी जा रही है।

कई गांव में पानी भरा

नरौरा बैराज से 1.67 लाख की इस पानी गंगा में छोड़ा गया है। जिससे गंगा कटरी क्षेत्र के कई गांव में पानी भर गया है। गंगा का जल स्तर 137 मीटर को पार कर गया है। अमृतपुर तहसील के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है नगला दुर्ग, सुंदरपुर, आशा की मढ़ैया, उदयपुर, रामपुर, तीसराम की मढ़ैया, हरसिंहपुर, सैदापुर, ऊगरपुर आदि गांव प्रभावित है यहां के लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव में आवागमन के लिए लोग नाव का उपयोग कर रहे हैं। दौलतपुर चकई मार्ग पर भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है। इसी प्रकार हरिहरपुर गांव के रास्तों में भी पानी भरा है।‌ जबकि फकरपुर, बनारसी पुर, किराचन, चौरामार्ग पर पानी का तेज बहाव भी दिखाई पड़ रहा है।

कायमगंज तहसील के गांव भी प्रभावित

कायमगंज तहसील के भी कई गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन राहत और बचाव चल रही है।‌ बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भी भेजी गई है।‌ फर्रुखाबाद में 136.6 0 चेतावनी बिंदु है जबकि 137.10 खतरे का निशान है। नरौरा बांध से 167000 कि उसे पानी छोड़ा गया है इसी प्रकार बिजनौर और हरिद्वार से भी पानी छोड़ा गया है जिसका असर गंगा की जल स्तर पर पड़ रहा है।

Updated on:
29 Oct 2024 08:55 pm
Published on:
17 Sept 2024 08:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर