
फर्रुखाबाद. विकास खण्ड मोहम्दाबाद क्षेत्र के गांव लखरौआ के प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान व भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने अपने खेतों के मक्का को स्कूल में भर दिया है। जिससे स्कूल में पढ़ने वालों बच्चो को परेशानी हो रही है । प्रधानाचार्य रूपरानी ने इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा कि हमारी ग्राम सभा में स्कूल है । बच्चों को दूसरे स्थान पर बैठाकर पढ़ाओ। मक्का यही पर रहेगी ।
उन्होंने बताया कि मेरे साथ सहायक अध्यापक अजीत कुमार है वह शिकोहाबाद से रोजाना आते जाते है। किसी दिन आते भी नहीं है। मैं अकेली महिला क्या कर सकती हूं। स्कूल में मक्का भरी होने की जानकारी खण्ड शिक्षा अधिकारी को दी जा चुकी है। लेकिन जांच करने तक नहीं आया है।
योगी के कामों को स्थानीय नेता लगा रहे पलीता
उत्तर प्रदेश सरकार सरकारी स्कूलों में अधिक से अधिक सुविधा देने के लिए प्रयास कर रही जिससे लोग अपने अपने बच्चों को प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने को भेजे, लेकिन फर्रुखाबाद में वही उनके स्थानीय नेता भाजपा के मंडल अध्यक्ष अपनी सरकार के नियमों को ताख में रखकर सरकारी स्कूल में मक्का भर रहे है। क्या ग्राम प्रधान के पास इतनी भी जगह नहीं की अपने खेतों की फसल अपने घर में रख सके।
शिक्षिका के बताने के अनुसार केवल भाजपा नेता होने के कारण अभी कोई जांच करने नहीं आया।क्योंकि उन्होंने पहले ही बता दिया होगा कोई भी खण्ड शिक्षा अधिकारी उसकी जांच करने पहुंच जाए।शिक्षा के मंदिर में मक्का भरी होने के बारे में बीएसए से बात करनी चाही तो उन्होंने कहा कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन हकीकत में भाजपा नेता होने की वजह से ग्राम प्रधान से स्कूल से मक्का हटाने को नहीं कहा देखना यह होगा कि विद्यालय के कमरों से लेकर उसका परिसर कैसे खाली कराया जाता है या नहीं।