फर्रुखाबाद

Farrukhabad rain alert: आज से मानसून 2024 होगा सक्रिय, अगस्त महीने की शुरुआत झमाझम बारिश से

मानसून 2024 का असर अगस्त महीने की शुरुआत से ही फर्रुखाबाद में दिखाई पड़ेगा। अगले 8 दिनों तक बारिशों का मौसम रहेगा। जानें कब कितनी बारिश होगी?

2 min read

मानसून 2024 एक बार फिर सक्रिय हो रहा है। कानपुर मंडल सहित पूरे उत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां शुरू होगी। कहीं हल्की बारिश तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि यह बारिश से टुकड़ों में हो सकती है। कानपुर अगले तीन दिनों तक में 30 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। बीते मंगलवार की शाम तक कानपुर के बिल्हौर नानामउ में 23 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। फर्रुखाबाद जिले में आज से अगले 1 हफ्ते तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ बारिश भी होगी।

फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह से गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। जिसका अनुमान 60 प्रतिशत है। रात में दिन के मुकाबला जोरदार बारिश होगी। गरज के साथ झमाझम बारिश होगी। आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। बारिश का अनुमान 91 प्रतिशत है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 1 अगस्त का मौसम?

अगस्त महीने की शुरुआत फर्रुखाबाद में झमाझम बारिश के साथ होगी। बादल गरजने के साथ तेज हवा भी चलने की संभावना है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश होने की संभावना 90 प्रतिशत है। 1 अगस्त का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी बादल गरजने के साथ बारिश होने का अनुमान है। बारिश 70 प्रतिशत होने की संभावना है।

फर्रुखाबाद में शुक्रवार से बुधवार तक का मौसम कैसा रहेगा?

2 अगस्त शुक्रवार को 73 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। यही तापमान रविवार तक रहने की संभावना है। लेकिन बारिश के प्रतिशत में परिवर्तन आएगा। शनिवार को 56 प्रतिशत, रविवार को 51 प्रतिशत, सोमवार को 51 प्रतिशत, मंगलवार को 68 प्रतिशत, बुधवार को 61 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

Published on:
31 Jul 2024 05:42 am
Also Read
View All

अगली खबर