फर्रुखाबाद

Farrukhabad weather forecast: आसमान में घना कोहरा और बादल का भी असर, तापमान सामान्य से डेढ़ डिग्री कम

IMD latest weather forecast Farrukhabad मौसम विभाग में अगले 5 दिनों तक कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आज आसमान में बादल छाए हैं। ठंडी हवा भी चलने की जानकारी दी जा रही है। ‌ जानें आज और 2 दिसंबर का मौसम कैसा रहेगा?

less than 1 minute read
दिखेगा कोहरे का असर, यातायात प्रभावित

IMD latest weather forecast Farrukhabad आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। यह स्थिति अगले 5 दिनों तक रहने की संभावना है। सुबह और शाम को धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास बना रहेगा। जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है‌। फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। सोमवार दो दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ठंड का असर दिखाई पड़ रहा है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 2 दिसंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 2 दिसंबर सोमवार के दिन का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन सुबह के समय कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Updated on:
01 Dec 2024 08:15 pm
Published on:
01 Dec 2024 07:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर