फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद मौसम अपडेट: 14 अगस्त की सुबह झमाझम बारिश, कैसा रहेगा 15 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग ने 14 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार सुबह के समय जमकर बारिश होगी इस दौरान आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 15 अगस्त की सुबह भी बारिश होने की संभावना है।
2 min read
Feature image

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात बारिश होने की संभावना है। देर रात बादल गरजने के साथ तेज हवा भी चल सकती है‌। आगामी 14 अगस्त को सुबह से ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 15 अगस्त को भी सुबह के समय बारिश होने का पूर्वानुमान है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप भी निकलने की संभावना है।

बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। देर रात बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा 14 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सुबह के समय बदल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। झमाझम बारिश होगी। दिन में 80 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 15 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Published on:
13 Aug 2025 10:26 pm
Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप