फर्रुखाबाद

ससुर ने बहू को जिंदा जलाया, हालत गम्भीर

घटना के बाद ससुर और पति दोनों हो गए फरार।  

less than 1 minute read
farrukhabad
ससुर ने बहू को जिंदा जलाया, हालत गम्भीर

फर्रुखाबाद. जिले में दहेज़ के लिए विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर जिन्दा जला डाला। गभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता का कसूर सिर्फ इतना ही था कि उसने अपने ससुर को जेवर न देने से मना कर दिया था। घटना को अंजाम देकर ससुर और पति फरार हो गए।
मामला थाना कमालगंज क्षेत्र गांव श्रंगीरामपुर का है। यहां के रहने वाले गया प्रसाद जाटव अपनी बहू कीर्ति से उसके जेबर मांग रहे थे, लेकिन उसने अपने ससुर को जेवर देने से मना कर दिया क्योंकि ससुर शराब पीने का शौक रखता है, जिसको लेकर कीर्ति का ससुर नाराज हो गया। उसके बाद मिट्टी का तेल डालकर उसको आग के हवाले कर दिया। उसके बाद जब गांव वालों को जानकारी हुई तो उसको बचाने पहुंचे तो ससुराल वाले उसको कमालगंज सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर महिला ने अपने ससुर पर जलाने का आरोप लगाया है।
अस्पताल में तैनात डॉक्टर मानसिंह ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर कीर्ति की मां भी मौके पर पहुंच गई। महिला के घर वाले ससुर गया प्रसाद और पति सुनील फरार हो गया। उस महिला का एक वर्ष का बेटा भी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। डॉक्टर ने बताया कि महिला का 70 से 80 प्रतिशत शरीर जल चुका है उसकी हालत नाजुक होने के कारण रेफर करके पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Published on:
31 Mar 2019 08:37 pm
Also Read
View All
‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी गैस कंटेनर में लीकेज से अटकी सांसें, यातायात रोका गया

प्रेमी से मिलने घर से निकली नाबालिग, ई-रिक्शा चालक ने ‘कोठे’ पर उतारा, 7 दिन तक कैद रही