फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में मारुति सुजुकी के शोरूम में लगी आग से मचा हड़कंप: भयानक आग से काफी नुकसान

Fire at Maruti Suzuki workshop: फर्रुखाबाद में मारुति सुजुकी के शोरूम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठने लगीं। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

2 min read
दूर से दिखाई पड़ी आग की लपटें

Fire breaks out at showroom and service station in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में सुजुकी सर्विस सेंटर और शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। सर्विस सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। इस संबंध में फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दूसरी गाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें दूसरी मंजिल में खड़ी ओमनी वैन को भी अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि यह कबाड़ के रूप में खड़ी थी। अब फायर ब्रिगेड की टीम शोरूम की जांच कर रही है। ‌मामला इटावा-बरेली हाईवे पर स्थित सर्विस सेंटर का है।

दोपहर में लगी आग से मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के इटावा बरेली हाईवे पर मारुति सुजुकी का सर्विस सेंटर और शोरूम स्थित है। आज दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में सर्विस सेंटर में आग लग गई। आग ओमनी वैन से शुरू हुई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर काम कर रहे हैं कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका

फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया

इसी बीच फायर ब्रिगेड को आग लगने की जानकारी दी गई। सूचना पाकर मौके पर एक के बाद एक दो गाड़ियां फायर ब्रिगेड की पहुंचीं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान सीढ़ी के माध्यम से फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने दूसरी मंजिल का रास्ता तय किया। ‌आग पर काबू पाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने भी राहत की सांस ली।

फायर ब्रिगेड के मानक नहीं थे पूरे?

जांच के दौरान पाया गया कि मारुति सुजुकी वर्कशॉप और शोरूम में फायर ब्रिगेड के मानकों को पूरा नहीं किया गया था। अग्निशमन यंत्र भी पर्याप्त नहीं थे। पानी की टंकी भी खाली मिली। सर्विस सेंटर के मैनेजर राजीव कुमार ने बताया कि मारुति वैन ऊपर यार्ड में खड़ी थी, इन्हीं में आग लगी है। घटना के समय वह अंडरग्राउंड में चल रहे काम को देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें आग लगने की जानकारी मिली।

क्या कहते हैं फायर ब्रिगेड के अधिकारी?

इस संबंध में फायर ब्रिगेड अधिकारी प्रांशु अवस्थी ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। यह आग मारुति शोरूम के ऊपर खड़ी गाड़ियों में लगी थी। शोरूम में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम थे कि नहीं, इसकी जांच की जा रही है। कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

Updated on:
22 Apr 2026 09:19 pm
Published on:
22 Apr 2026 09:00 pm
Also Read
View All