फर्रुखाबाद

चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचीं पांच जिंदगियां

अगर पांच मिनट भी लेट हो जाता तो कई जानें चली जातीं।  

2 min read
चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचीं पांच जिंदगियां

फर्रुखाबाद. इटावा-बरेली हाई-वे पर पेट्रोल लेने जा रही मेडिकल संचालक की कार में आग लग गयी, कार में फंसे लोगों को किसी तरह बचाया गया। कार कुछ देर में ही जलकर राख हो गई। दमकल मौके ंपर पहुंची और आग पर काबू पाया तब तक सबकुछ जलकर राख हो गया था।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास निवासी अभिषेक त्रिपाठी पुत्र नरेंद्र त्रिपाठी की कार उनका चालक लेकर ग्राम विजाधरपुर के निकट स्थित रिलायन्स पेट्रोल पम्प से पेट्रोल लेने जा रहा था। हाई-वे पर वृद्धाश्रम को जाने वाले रास्ते के सामने अचानक कार से धुआं निकल रहा था। वहीं हाइवे पर कार रिपेरिंग की गैराज है वहा खड़े रिंकू यादव ने कार चालक को आवाज मारी जिससे चालक ने कार रोक दी उसी समय आगे से कार में आग लग गयी, जिससे भगदड़ मच गयी। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार लोगों को बाहर निकाला, जिसमें 3 दिन का बच्चा भी साथ में था। कार किसी मरीज को उसके घर छोडऩे जा रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने दमकल को फोन कर दिया। कुछ देर के बाद दमकल मौके पर आ गयी। उसने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन गाड़ी में रखा सामान व दो मोबाइल जलकर राख हो गए। गाड़ी में भी कुछ नही बचा है।
बताया गया कि गाड़ी बीते नवम्बर महीने में ही खरीदी गयी थी। कार मालिक अभिषेक त्रिपाठी अपना एक अस्पताल चलाते हैं, जिस मरीज को छोडऩे जा रहे थे वह डॉक्टर का कोई खास करीबी था, उसी वजह से अपनी कार से उसको घर भेजा था।
रिंकू यादव ने बताया कि गाड़ी रोककर उनको बचाया यदि 5 मिनट भी लेट हो जाता तो गाड़ी में सवार लोगों को बचाना मुश्किल था। वहीं फायर बिग्रेड के कर्मचारी रामवीर यादव ने बताया कि हम लोगों को सूचना मिलने के बाद 10 मिनट के अंदर गाड़ी लेकर घटना स्थल पर पहुंच कर बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया है।
लोगों की जागरूकता काम आई-जिस प्रकार से कार में धुंआ निकल रहा था। सड़क के किनारे खड़े लोगों ने कार रुकवाया तो चालक ने यह साबित कर दिया वह सड़क पर अपनी आँखों के साथ कान भी खुले रखता है। उसी वजह से पांचों लोगों की जान बचाई जा सकी।

Published on:
25 Jun 2018 10:44 pm
Also Read
View All