फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में गंगा उत्थान पर, NDRF और PAC मौके पर, बदायूं मार्ग किया गया बंद, मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी

flood in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। एनडीआरएफ और पीएसी को बुलाया गया है। अमृतपुर और सदर तहसील के करीब 62 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।
3 min read
बाढ़ के चपेट में आया घर, फोटो सोर्स- पत्रिका
बाढ़ के चपेट में आया घर, फोटो सोर्स- पत्रिका

farrukhabad flood: फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। सदर तहसील, अमृतपुर तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में है। फर्रुखाबाद से बदायूं जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। जिसके लिए पुलिस की तैनाती की गई है। प्रशासन में NDRF और PAC के जवानों को लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचने के लिए लगाया है।‌ बाढ़ की चपेट में आकर 32 घर जमींदोज हो चुके हैं। करीब 62 गांव बाढ़ से प्रभावित है। प्रशासन के तरफ से बनाए गए राहत शिविर की बाउंड्री तक पानी पहुंच गया है। ‌मौसम विभाग में अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

राहत शिविर तक पहुंचा बाढ़ का पानी

फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे बंद

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बाढ़ की स्थिति गंभीर होते जा रही है। प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए एनडीआरएफ और पीएसी को भी बुलाया गया है जो स्टीमर और नाव की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचा रहे हैं।‌ फर्रुखाबाद-बदायूं स्टेट हाईवे पर चित्रकूट गांव के पास करीब 3 फीट ऊंचाई से बाढ़ का पानी बह रहा है।जिससे आसपास के गांव भी बुरी तरह प्रभावित हैं। ‌ खतरे को भांपते हुए प्रशासन में बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस की तैनाती करती है। अब वाहनों को डबरा होते हुए बदायूं भेजा जा रहा है। जिससे करीब 14 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

राहत सामग्री देते प्रभारी मंत्री

राहत शिविर तक पहुंचा पानी

स्टेट हाईवे के किनारे स्थित फार्मेसी कॉलेज में राहत शिविर बनाया गया है। स्थिति यह है कि बाढ़ का पानी यहां पर भी पहुंच चुका है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की तरफ से की गई व्यवस्था पर्याप्त नहीं है।‌ राजकुमार ने बताया कि घर में रखा गृहस्थी का सामान पूरी तरह बह गया है, खाने-पीने की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। संजय सिंह ने बताया कि जानवरों की स्थिति और भी खराब है। काफी नुकसान हुआ। हर साल यह स्थिति रहती है। बाढ़ से बचाने के लिए कोई अस्थाई व्यवस्था नहीं की गई।

इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी 

सचेत एप ने अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। माध्यम से तेज बारिश होने की भी संभावना है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। यह अलर्ट औरैया, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद आदि जिलों के लिए जारी किया गया है।

कंट्रोल रूम के माध्यम से तत्काल मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश शासन में पर्यटन और जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। ‌इस दौरान उन्होंने बढ़पुर विकासखंड के डौली की मड़ैया गांव में ग्रामीणों से बातचीत की। इसके साथ ही राहत सामग्री किट, पका हुआ भोजन, गृह अनुदान की राशि, आवासीय भूमि का पट्टा के प्रमाण पत्र का वितरण किया। ‌इस मौके पर उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम के माध्यम से मांगी गई मदद तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशासन को ही संबंध में निर्देशित किया।

Updated on:
14 Aug 2026 11:42 am
Published on:
14 Aug 2026 11:30 am