state government declared public holiday on 17 September प्रदेश सरकार ने 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल कार्यालय बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद से जारी सूची में यह जानकारी दी गई है।
state government declared public holiday on 17 September. उत्तर प्रदेश सरकार ने 17 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की सूची में यह जानकारी दी गई है। इस बार 17 सितंबर मंगलवार को पड़ रहा है। जबकि सोमवार को भी सार्वजनिक अवकाश है। इस तरह रविवार के साथ स्कूलों में लगातार तीन दिन की छुट्टी मिल रही है।
state government declared public holiday on 17 September बैंकों की छुट्टी पर नजर डाली जाए तो सितंबर महीने में बैंक में केवल एक सार्वजनिक छुट्टी है। यूपी बैंक एम्पलाइज यूनियन के कैलेंडर के अनुसार 16 सितंबर को ईद ए मिलाद यानी बारावफात है। इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से जारी अवकाश तालिका में सितंबर महीने में दो सार्वजनिक अवकाश है। जिसमें 16 सितंबर और 17 सितंबर है।
state government declared public holiday on 17 September 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। इस वर्ष मंगलवार को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। सभी विद्यालय बंद रहेंगे। कल कारखानों में विशेष रूप से अवकाश रहता है। विश्वकर्मा पूजा के दिन कल कारखानों का पहिया भी नहीं घूमता है। रेलवे के रेल पथ निरीक्षक कार्यालय में भी विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया जाता है।