Farrukhabad gets two railway overbridges: फर्रुखाबाद को दो रेलवे ओवर ब्रिज की सौगात मिली है। इस संबंध में भाजपा विधायक सुनील दत्त द्विवेदी ने जानकारी दी है। रेलवे पुल की कुल लंबाई 113.71 मीटर है।
Farrukhabad gets two railway over bridges: फर्रुखाबाद के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो रेलवे ओवरब्रिज को मंजूरी दी है। इसके बन जाने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाली भीड़ से लोगों को राहत मिलेगी। समय की भी बचत होगी। यह पुल लगभग 1 किलोमीटर से अधिक लंबा है। भाजपा विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल से दोनों रेलवे क्रॉसिंग पर ओवर ब्रिज के लिए प्रयास कर रहे थे। जिसमें अब जाकर सफलता मिली है। उनके प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकार कर लिया है। दोनों रेलवे ओवर ब्रिज की लागत 100 करोड़ रुपए के आसपास है। निर्माण का शुरू होने के बाद बदलाव भी संभव है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि बीते 1 साल के प्रयास से फर्रुखाबाद के लिए दो रेलवे ओवर ब्रिज की स्वीकृति मिली है। जिसमें देवरामपुर और नगला खैर बंद रेलवे क्रॉसिंग शामिल है। परियोजना की कुल लागत 97.43 करोड रुपए है। इसके बन जाने से लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।
मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि ठंडी सड़क के देवरामपुर और नगला खैर बंद क्रॉसिंग पर काफी भीड़ रहती है। यहां पर अक्सर जाम लगता है। समय की भी काफी बर्बादी होती है। ऐसे में क्रॉसिंग पर रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह आपको लगभग 1 किलोमीटर लंबा होगा। जो दोनों रेलवे क्रॉसिंग को कवर करेगा।
सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश में शायद ही कहीं इतना लंबा रेलवे ओवरब्रिज बना हो, जितना फर्रुखाबाद में बन रहा है। इस रेलवे ओवरब्रिज की कुल लंबाई 113.71 मीटर है। इसके बन जाने से कादरी गेट, कायमगंज, रेलवे स्टेशन, आलू मंडी की ओर जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि इसका आदेश बीती रात आया है।
दरअसल फर्रुखाबाद शहर और रोडवेज बस अड्डे से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को फर्रुखाबाद-कानपुर और फर्रुखाबाद-शिकोहाबाद रेल मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग से निकालना पड़ता था। अक्सर गेट बंद रहता है। जिससे वाहन चालकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता था। अब रेलवे क्रॉसिंग की सुविधा मिलने से लोगों को राहत मिलेगी