90 km link expressway योगी कैबिनेट ने 90 किलोमीटर लिंक एक्सप्रेस वे के निर्माण की मंजूरी दी है। जिससे इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर के रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। इसके निर्माण में 7488.74 करोड रुपए खर्च होंगे।
90 km link expressway कैबिनेट ने फर्रुखाबाद को आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे से जोड़ने की घोषणा की है। इसके साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए 90 किलोमीटर लंबा लिंक एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जाएगा। जिससे 5 जिलों के रहने वाले लाखों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।। इसके लिए इटावा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, गाजीपुर, हरदोई में लिंक एक्सप्रेसवे के साथ इंटरचेंज का निर्माण किया जाएगा। लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण में 7488.74 करोड़ खर्च होगा। यह 6 लेन का एक्सप्रेसवे बनेगा। जरूरत के हिसाब से यह आठ लेन का भी बनाया जा सकता है। इस प्रकार की योजना पर कार्य किया जा रहा है। इसके लिए शाहजहांपुर में 125 हेक्टेयर भूमि जलालाबाद तहसील के तीन ग्राम पंचायत में अधिकृत की जाएगी। जमीन अधिग्रहण के लिए प्रदेश सरकार ने 1100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।
फर्रुखाबाद विधायक सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आगरा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। यह ऐतिहासिक कार्य है। इससे जनपद के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट से यह मंजूरी दिलाई है। कैबिनेट से मिली मंजूरी के अनुसार यह लिंक एक्सप्रेस-वे वे इटावा के ताखा कुदरेल गांव से शुरू होगा। जो फर्रुखाबाद होते हुए हरदोई के सवाईजपुर तक जायेगा।
इसके लिए इटावा के कुदरेल में आगरा-लखनऊ और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का इंटरचेंज बनाया जाएगा। इसके साथ ही मैनपुरी में सराय मांडू में अलीगंज-कानपुर जीटी रोड पर इंटरचेंज बनेगा। फर्रुखाबाद के कान्हेपुर, दासपुर के नीम करोली मार्ग, बाबरपुर के पास फर्रुखाबाद-अलीगंज मार्ग और गाजीपुर में सुल्तानपुर कुंआरी रोड पर लिंक एक्सप्रेस वे संपर्क में आएगा। जबकि हरदोई में तिमिरपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर इंटरचेंज बनेगा। लिंक एक्सप्रेस-वे से इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर आदि जिले के लोगों को आवागमन में आसानी होगी।