Head constable injured in encounter: फर्रुखाबाद में उस समय हड़कंप मच गया। जब लुटेरे की गोली से एक हेड कांस्टेबल को लग गई। जवाबी कार्रवाई में लुटेरे को भी गोली लगी। एएसपी ने घटना की जानकारी दी।
Police encounter in Farrukhabad, one head constable injured: फर्रुखाबाद में रात में लुटेरे के साथ उस समय मुठभेड़ हो गई। जब पुलिस लूट के सामान की बरामदगी के लिए लुटेरे को अपने साथ ले गई थी। इसी दौरान लुटेरे ने पहले से छुपा कर रखे गए तमंचे से पुलिस पर फायर कर दिया। लुटेरे के हमलावर होते ही पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसकी गोली से एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लुटेरे को लगी। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लुटेरे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके पास से लूट का सामान भी बरामद किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामला कायमगंज थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत 13 मार्च को लूट की घटना हुई थी। जिसमें एक लुटेरे ने झपट्टा मारते हुए कुंडल लूट लिया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने लुटेरे को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में कायमगंज थाना पुलिस को लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस सामान बरामदगी के लिए लुटेरे को ले गई। इसी दौरान लुटेरे ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया।
अगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में 13 तारीख को लूट की घटना हुई थी। जिसमें वांछित अभियुक्त कुलदीप को गिरफ्तार किया गया था। जो कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। लूट गए सामान की बरामदगी के लिए उसे ले जाया गया। जहां कुलदीप ने पहले से ही अवैध तमंचा छुपा रखा था।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 315 बोर के तमंचे से पुलिस टीम पर दो राउंड फायर कर दिया। जिससे हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र तिवारी के हाथ में गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में कुलदीप के पैर में गोली लगी। जिसे गिरफ्तार कर लूटे गए कुंडल की बरामदगी की गई। दोनों हेड कांस्टेबल और लुटेरे को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। लुटेरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।