फर्रुखाबाद

तंगी से दो मौत, बीमारी के लिए पैसे न जुटा पाने पर दम्पत्ति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी और बीमारी से एक दम्पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी होनें पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Nov 2020, 11:01 AM IST
तंगी से दो मौत, बीमारी के लिए पैसे न जुटा पाने पर दम्पत्ति ने की आत्महत्या
तंगी से दो मौत, बीमारी के लिए पैसे न जुटा पाने पर दम्पत्ति ने की आत्महत्या

फर्रुखाबाद. आर्थिक तंगी और बीमारी से एक दम्पति ने मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी होनें पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे आर्थिक तंगी भी मुख्य कारण बताया जा रहा है। पति-पत्नी की अचानक आत्महत्या के चलते ग्राम में हड़कंप मच गया। पति पिछले कई महीनो से बीमार था और एक बेटा और बेटी भी उसी कंधो पर भार था। लेकिन गरीबी के आगे लाचार माता पिता ने जान दे दी।

थाना क्षेत्र के ग्राम बमियारी निवासी 45 वर्षीय अटल बिहारी ने घर से लगभग 200 मीटर दूर नीम के पेड पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीमारी से तंग आकर ग्रामीण दम्पत्ति नें फांसी का फंदा डालकर मौत को गले लगा लिया। उसकी पत्नी नीरज नें घर के बरामदे में दुपट्टे से फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। मृतक के बेटे पंकज ने बताया कि उसके माता-पिता बीमार चल रहे थे। जिससे उनका इलाज चल रहा था। आर्थिक तंगी के कारण इलाज भी ठीक से नहीं हो पा रहा था और घर में दो जून की रोटी के भी लाले थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मृतक के एक 14 वर्षीय पुत्र पंकज और 5 वर्षीय बेटी प्रांची है।

Updated on:
22 Nov 2020, 11:01 AM IST
Published on: