फर्रुखाबाद

IMD latest Alert: फर्रुखाबाद में आज रात गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश, जानें 26 जून के मौसम का हाल

आईएमडी (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज फर्रुखाबाद में मूसलाधार बारिश होगी। बादल भी गरजने की संभावना है। 26 जून के मौसम के विषय में भी जानकारी दी गई है। ‌

less than 1 minute read

आईएमडी मौसम विभाग में मानसून को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 25 जून से 30 जून के बीच तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। इस दौरान बारिश भी होगी। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम विज्ञान डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्री मानसून की बारिश लगातार हो रही है। कानपुर में आज 6.3 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। फर्रुखाबाद में आज रात गरज चमक के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। आगामी 26 जून बुधवार को भी दिन और रात में बारिश होगी। ‌

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी कि आज गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। झमाझम बारिश होगी। बारिश का प्रतिशत 83% है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 26 जून का मौसम?

बुधवार 26 जून का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। जबकि बारिश होने का अनुमान 60% है। गरज चमक के साथ तेज हवा भी चलेगी। रात को भी झमाझम बारिश होने की जानकारी दी जा रही है। गरज चमक के साथ 59% बारिश होने की संभावना है।

Published on:
25 Jun 2024 08:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर