कांवरिया के सीने में गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया।
फर्रुखाबाद. शहर कोतवाली की चौकी पांचाल घाट गंगा घाट पर आखिरी सोमवार को लेकर हजारों कावंरियों की भीड़ दिखाई दे रही थी।डीजे पर कावंरिया मस्त होकर नृत्य कर रहे थे। उसी दौरान देर रात जल भरने आए कांवरिया के सीने में गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना की सूचना पर आलाधिकारी मौके पर पंहुचे और जांच पड़ताल की।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम हरसिंगपुर गोवा निवासी 35 वर्षीय विजय यादव पुत्र तान सिंह यादव अपने साथियों के साथ वीवी गंज चौकी के पास पहुंचे वहां भी आपस मे झगड़ा हुआ था लेकिन वह लोग शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट स्थित पुरानी घटिया से गंगा जल भरने के लिए गया था। तभी उसका उन्हीं लोगों से विवाद हो गया। दोनों पक्षों की तरफ से पहले ईट पत्थर चले उसी विवाद के दौरान ही उसके हमलावरों ने सीने में गोली मार दी। जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।
आरोपी को पकड़कर उसका तमंचा छीन लिया
हमलावर तमंचा लेकर गंगा घाट की तरफ भागे लेकिन अन्य कावंरिया एक आरोपी को पकड़कर उसका तमंचा छीन लिया था। अन्य आरोपी तमंचा लहराते हुए फरार हो गए थे। फायरिंग से कई जिलों से आए कावंरियों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहे थे। पुलिस जीप से उसको लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। सिपाही कपिल सिरोही ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
लोहिया अस्पताल से सैफई के लिए रिफर
घटना की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी मोनिका रानी, एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह आदि लोहिया अस्पताल आ गए।उन्होंने घायल की हालत के बारे में डॉक्टरों से जानकारी ली। उसके बाद नाजुक हालत को देखते हुए उसे लोहिया अस्पताल से सैफई के लिए रिफर करा दिया गया। प्रदेश में कावंरियों के ऊपर लगातार हमले हो रहे हैं। पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं मिली है कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।