Lieutenant Colonel Suicide फर्रुखाबाद में लेफ्टिनेंट कर्नल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। उस समय उन्होंने वर्दी और जूते पहन रखे थे। मृतक हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के रहने वाले थे। घटना के पहले उन्होंने मोबाइल पर बातचीत भी की थी। सैन्य अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
Lieutenant Colonel Suicide उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में लेफ्टिनेंट कर्नल का शव उनकी सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब सुबह एक कर्मचारी उनके घर में रोज की तरह फूल देने के लिए गया। मेजर ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सैन्य अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। कारण स्पष्ट नहीं है। घटना फतेहगढ़ के राजपूत रेजीमेंट सेंटर के सरकारी आवास का है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में लेफ्टिनेंट कर्नल की मौत हिमाचल प्रदेश के सोलन के जबरु जमरूट निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल देशराज कौंडल (59) का शव उनके सरकारी आवास पर पंखे के सहारे लटका मिला। जो सैन्य वर्दी में थे और जूते भी पहन रखे थे। देशराज कौंडल जनवरी 2025 में रिटायर होने वाले थे। 10 दिन पहले छुट्टी से लौटे थे। जिनका परिवार हिमाचल प्रदेश में रहता है। उनके परिवार में पत्नी विजया, पुत्र आयुष और एक बेटी है। पत्नी और बेटे विदेश जा रहे रही बेटी को छोड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट आए थे। घटना की जानकारी मिलने पर सीधे फर्रुखाबाद आ गए। आत्महत्या के कारण के विषय में वह भी कुछ नहीं बता पाए।
देशराज कौंडल करीब ढाई वर्ष पहले फतेहगढ़ आए थे। जो सरकारी आवास पर अकेले रहते थे। ड्राइंग रूम में ही उनका फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सैन्य अधिकारी भी पहुंच गए। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है। करण स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच सैन्य अधिकारी कर रहे हैं। परिजन मृतक के शव को लेकर हरिद्वार चले गए जाऊंगा। वहीं अंतिम संस्कार होगा।