फर्रुखाबाद

मानसून की वापसी: बारिश को लेकर ताजा अपडेट, अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंचने का अनुमान

Monsoon returns मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट किया है। अगले 7 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने की जानकारी दी गई है।

2 min read

Monsoon returns मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। दूर आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। आसमान में तेज धूप के साथ उमस बढ़ने की पूरी संभावना है। हीट इंडेक्स 55 डिग्री के आसपास रहेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। कानपुर मंडल में यही स्थिति रहने की संभावना है। फर्रुखाबाद में आसमान साफ रहेगा। रविवार 21 सितंबर का तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 28 डिग्री तक रहने की संभावना व्यक्त की गई है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

ये भी पढ़ें

‘तुम्हारे मां-बाप हैं विलेन..मैं रानी बना रखूंगा…’, लड़की का माइंडवाश कर रची घिनौनी साजिश

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक का डॉ एस एन सुनील पांडे के अनुसार कानपुर मंडल में ज्यादातर जिलों में कल मौसम शुष्क रहेगा।‌ इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया में ऊंचे आसमान में हल्के-फुल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तेज धूप निकलने की भी संभावना है। बूंदाबांदी या हल्की बारिश की कोई संभावना नहीं है। अगले तीन दिनों में उत्तर और पश्चिमी हवाओं का आने का क्रम बना रहेगा। जिसके कारण आसमान साफ रहेगा। वातावरण में आद्रता बनी रहेगी। जिसके कारण बूंदाबांदी हो सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में आज रात का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 21 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 21 सितंबर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में तेज धूप निकलने की संभावना है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। रात को भी आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 27 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर सोमवार का तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। यही स्थिति 25 सितंबर तक रहने की संभावना है। इस दौरान 24 सितंबर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री पहुंच सकता है। जबकि शनिवार 27 सितंबर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।‌

Published on:
20 Sept 2025 08:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर