SP MP Dharmendra Yadav reached jail to meet SP MLA चार बार के सांसद और पांच बार के विधायक फर्रुखाबाद जेल में बंद है। जिनसे मिलने के लिए पहुंचे आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव ने उन्हें फरिश्ता कहा। बोले जेल में सुविधाएं नहीं मिल रही है। फर्जी एनकाउंटर फर्जी मुकदमा और कस्टोडियल डेथ में यूपी को नंबर वन बताया।
SP MP Dharmendra Yadav reached jail to meet SP MLA चार बार के सांसद, पांच बार और अभी भी फूलपुर के वर्तमान विधायक फर्रुखाबाद जेल में बंद है। ऐसे वरिष्ठ नेता को जो जेल के अंदर प्रोटोकॉल और सुविधा मिलनी चाहिए। वह नहीं मिल रही है। उनके दांतों में परेशानी है। डॉक्टर समय से उपचार नहीं करते हैं। खाने-पीने में भी दिक्कतें आ रही है। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव जेल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी। फूलपुर विधायक रमाकांत यादव इस समय फतेहगढ़ जेल में बंद है। जिनसे मिलने के लिए आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव आए थे। जिन्हें उन्होंने फरिश्ता बताया है।
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिला कारागार पहुंचे धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा शासन में अधिकांश जेलों की दुर्दशा है। सपा जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की जा रही है। इसी प्रकार का माहौल यहां पर भी है। हमें न्यायालय पर भरोसा है। रमाकांत यादव की अधिकांश जमानत स्वीकार कर ली गई है। केवल एक जमानत होनी बाकी है। बहुत जल्द उन्हें न्याय मिलेगा।
कस्टोरियल डेथ पर धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यह लगातार हो रही हैं। कस्टोडियल डेथ और एनकाउंटर में यूपी देश में नंबर एक पर है। सुल्तानपुर की घटना का उन्होंने जिक्र किया। बोले संभल में भी घटना हुई है। बुलडोजर को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के रहने वालों को बड़ी राहत दी है। नहीं तो यहां पर बुलडोजर ने अनीति और अत्याचार का रास्ता पकड़ लिया था। सरकार का ध्यान कानून व्यवस्था पर नहीं केवल विपक्ष के नेताओं और मतदाताओं को कैसे परेशान किया जाए? इस पर है।
सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर की घटनाएं हो रही है। सुल्तानपुर की घटना भी इसमें से एक है। संभल में कस्टोडियल डेथ हुई है। पुलिस के पास इसका कोई जवाब नहीं है। पुलिस को केवल एक काम दिया गया है कि समाजवादी पार्टी के नेताओं के साथ अन्याय किया जाए। महिलाओं के साथ सबसे अधिक शोषण हो रहा है। नेशनल क्राइम ब्यूरो के डेटा के अनुसार महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार यूपी में हो रहा है। कस्टोडियल डेथ और फर्जी एनकाउंटर सबसे ज्यादा है। फर्जी मुकदमे भी हो रहे हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे।