फर्रुखाबाद

मुलायम सिंह यादव को समाजवादियों ने बांटा तीन हिस्सों में, ऐसा मनाया जन्मदिन

जिले में पुरानी समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर तीन भागों में देखा गया है।

2 min read
Mulayam singh yadav

फर्रुखाबाद. जिले में पुरानी समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह यादव के जन्म दिन पर तीन भागों में देखा गया है। एक तरफ समाजवादी पार्टी ने गोष्टी का आयोजन कर केक काटा, तो वहीं प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने गोष्टी का आयोजन कर मुलायम के जन्मदिन का केक काटकर बधाई दी। साथ ही पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव व उनके बेटे ने केक काटकर जन्मदिन मनाया।

ये भी पढ़ें

बहू अपर्णा व परिवार के अन्य सदस्यों संग मुलायम ने काटा जन्मदिन पर केक, देखें वीडियो

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मनाया जन्मदिन-

शहर के आवास विकास लोहिया प्रतिमा पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया। लोहिया स्मारक में ही टेंट लगाकर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। मुलायम के 80वें जन्मदिन पर केक काटते हुए जिलाध्यक्ष डॉ० जितेंद्र सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव हम सभी के प्रेरणा स्रोत हैं। डॉ० जितेंद्र ने भंडारे का आयोजन कर राहगीरों को भोजन भी कराया। इस दौरान पार्टी के उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश यादव, विश्वास गुप्ता, सुरेंद्र सिंह गौर, महासचिव प्रदीप यादव, विमल यादव, भानु चतुर्वेदी, संजय राजपूत, संजय यादव, देवेंद्र सिंह यादव,राजपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, दीपक सिंह, अंकुर राजपूत आदि मौजूद रहे।

सपा ने भी काटा केक-

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पहले गोष्टी का आयोजन हुआ। उसके बाद सभी ने मिलकर केक काटा। सपा के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने कहा कि सपा कार्यकर्ता एकजुट हो कर रहें| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित ने कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेकर अपने हौसले के दम पर पूरे हिंदुस्तान पर अपना नाम करने वाले मुलायम सिंह यादव से हम सभी को सीख लेने की जरूरत है। पूर्व सांसद चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि निष्ठा व काम के प्रति लगन ने मुलायम सिंह यादव को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। बॉर्डर पर शहीद होने वाले सैनिकों के शवों को घर तक पहुंचाने की देन मुलायम सिंह यादव की है। पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान महासचिव मंदीप यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेंद्र सिंह यादव, अनिल श्रीवास्तव, अनिल मिश्रा, ओम प्रकाश शर्मा, विवेक यादव, विकास गुप्ता आदि रहे।

सपाई खाते दिखे सेकुलर कचौड़ी-
समाजवादी पार्टी के कई नेता सेकुलर कचौड़ी खाते लोहिया प्रतिमा के निकट नजर आये। मीडिया देखकर वह छिपते नजर आये। पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल यादव भी प्रगतिशील सपा (लोहिया) के कार्यक्रम में देखे गये।

ये भी पढ़ें

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन कार्यक्रम पर 35 सपा नेताओं सहित कई कार्यकर्ता हुए शिवपाल की पार्टी में शामिल
Published on:
23 Nov 2018 04:21 pm
Also Read
View All