फर्रुखाबाद

वृद्ध पति-पत्नी की हत्या: डीआईजी बोले महत्वपूर्ण सुराग मिले, एसपी खुद मामले को देख रही

Farrukhabad double murder: फर्रुखाबाद में वृद्ध दंपति की हत्या के मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। डीआईजी ने इस संबंध में जानकारी दी है। एसपी खुद इस मामले को देख रही है।

2 min read
घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी, फोटो सोर्स- फर्रुखाबाद पुलिस
फोटो सोर्स- फर्रुखाबाद पुलिस

Murder of elderly couple in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में दिनदहाड़े वृद्ध दंपति की हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब दूधवाला दूध देने के लिए आया। उस समय दोनों मृत अवस्था में घर के अंदर पड़े थे। दूधवाले ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई। एसपी और डीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। डीआईजी कानपुर जोन हरीश चंदर ने आज घटनास्थल का दौरा किया और परिवारजनों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जांच की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई थी वृद्ध दंपत्ति की हत्या

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में 26 फरवरी को कायमगंज थाना क्षेत्र के कूचा गंगा दरवाजा मोहल्ला में पुरुषोत्तम कौशल (75) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (72) की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। डीआईजी कानपुर जोन हरीश चंदर ने डबल मर्डर का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचे और उन्होंने घर के सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। खुलासे के लिए पांच टीमों को लगाया गया है।

गले में चोट का निशान मिला

डीआईजी हरीश चंदर ने बताया कि परिजनों से बातचीत हुई है। यहां पर वृद्ध दंपति रहते थे, जो काफी समय से बीमार थे। दूध देने वाला आया था, तब उसने देखा कि दोनों मृत अवस्था में पड़े हैं। दोनों के गले में निशान भी थे। मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस अधीक्षक स्वयं इस मामले को देख रही है। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा। कुछ क्लूज मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहसील के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

घटना करने वाला बहुत ही करीबी

डीआईजी ने बताया कि जिसने भी घटना को किया है, वह बहुत ही करीबी था क्योंकि घर के अंदर दरवाजा खुलवाकर प्रवेश किया गया है। इस दौरान किसी प्रकार के संघर्ष के निशान नहीं मिल रहे हैं। अंदर भी किसी प्रकार का संघर्ष नहीं हुआ है। सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वायड भी आया था। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।

Updated on:
27 Feb 2026 08:59 pm
Published on:
27 Feb 2026 08:50 pm
Also Read
View All
‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी गैस कंटेनर में लीकेज से अटकी सांसें, यातायात रोका गया

प्रेमी से मिलने घर से निकली नाबालिग, ई-रिक्शा चालक ने ‘कोठे’ पर उतारा, 7 दिन तक कैद रही