
फर्रुखाबाद. आचार संहिता लगने के बाद निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिेए जिलाधिकारी के निर्देश पर होर्डिंग-पोस्टर हटाने का कार्य तेज दो गया है। इसी क्रम में होर्डिंग उतार कर घर जा रहे पालिका कर्मी को कुछ लोगों ने पीट दिया। पालिका कर्मी ने पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिससे नाराज पालिका कर्मियों ने थाना मऊदरबाजा को घेर लिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
कर्मियों का कहना है कि आरोपी वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। आपको बताते चले की प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद निकाय चुनाव को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर होर्डिंग-पोस्टर हटाने का कार्य किया जा रहा है। थाना मऊदरवाजा के बजरिया निवासी नगर पालिका के सफाई नायक जागेंश्वर प्रसाद की डियूटी होर्डिंग उतारने में लगी है। सोमवार को पालिका टीम ने सिन्धी कालोनी में होर्डिंग उतारे। जिसके बाद पालिका कर्मी जागेंश्वर सिंह अपने घर जा रहा था। तभी सिन्धी कालोनी में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया। उस पर होर्डिंग उतारने का आरोप लगाकर जमकर मारपीट कर दी।
सफाई कर्मचारियों ने सुबह होते ही सदर कोतवाली जाकर सफाई नायक के साथ हुई मारपीट के बारे में जानकारी की लेकिन घटना क्षेत्र थाना मऊदरवाजा का था। उसी थाने में रात आठ बजे मुकदमा दर्ज किया गया था जिसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई थी। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी नहीं की थी। जिस कारण सभी नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने काम बंद करके थाने का घेराव कर उसके अंदर जमीन पर लेटकर पुलिस प्रसाशन मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए मामला अधिक बढ़ते देख थाना अध्यक्ष ने घेराव की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दी फिर सभी चौकियों के पुलिस फोर्स को थाने बुलाया गया। उसके बाद सीओ सिटी शरद कुमार व सदर कोतवाल अनूप निगम मौके पर पहुंचे उन्होंने प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों की बात एसपी से भी कराई लेकिन कर्मचारियों ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी जब तक नहीं हो जाती तब तक थाना खाली नहीं करेंगे। मौके की नजाकत को देखते हुए सीओ ने उनको पकड़ने के लिए फोर्स भेज दिया था। पुलिस उनको पकड़ने में इसलिए कतरा रही थी क्योंकि वह वकील व उसके भाई आरोपी बनाए गए थे।
सीओ सिटी ने बताया कि आचार सहिंता के चलते पूरे शहर में होडिंग उतारी जा रही थी जिसमें एक होडिंग गुडविन यादव की थी जिसको सफाई कर्मचारियों ने उतार दी। उसके बाद उन लोगों ने सफाई नायक की पिटाई कर दी जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।