फर्रुखाबाद

मरीज की मौत पर अस्पताल में मारपीट, गुस्साए परिजनों ने संचालक का फोड़ा सिर

मरीज की मौत पर अस्पताल में मारपीट, गुस्साए परिजनों ने संचालक का फोड़ा सिर
2 min read
• •
Updated: 26 Feb 2018, 1:39 PM IST
doctor
doctor

फर्रुखाबाद. शहर कोतवाली की चौकी आवास विकास कालोनी स्थित नीलकंठ अस्पताल में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने संचालक की जमकर पिटाई तोड़फोड़ कर दी पुलिस मौके पर पहुंची।

आवास विकास चौकी के निकट बने नीलकंठ अस्पताल में 24 तारीख को अखिलेश कटियार नाम का युवक आतभस्ट होने के बाद भर्ती कराया गया था। अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीज की सभी जांचे कराने के बाद परिजनों को बताया कि ऑपरेशन किया जायेगा उसके बाद 6 दिनों तक मरीज के जीवित रहने की कोई गारंटी नहीं है। यदि 6 दिनों में मरीज सही रहता है तो ऑपरेशन कामयाब हो जायेगा। उसको लेकर परिजनों अस्पताल के सर्जन डॉक्टर जैन से मरीज का 25 तारीख को ऑपरेशन करा लिया जब मरीज को कोई राहत नहीं दिखाई दी तो अस्पताल संचालक गजेंद्र सिंह कुशवाहा ने मरीज को बाहर ले जाने की सलाह दी। लेकिन मरीज गरीब परिवार से था उसके लिए भवन मालिक ने कहा कि अस्पताल का जो खर्चा हुआ है वह मत लेना क्योकि मरीज भवन मालिक का रिश्तेदार था। कुछ परिजन मरीज को बाहर ले जाने के लिए एम्बुलेंस लेने के लिए अस्पताल के बाहर गए तो अन्य परिजनों को संचालक ने मरीज की मौत की सूचना दे दी उससे परिजन भड़क गए और डंडे से संचालक पर हमला बर हो गये। जिसमे संचालक का सिर फूट गया पैरों की उंगली भी टूट गई।

परिजनों में मृतक के चाचा ने केविन में लगे शीशे में हाथ मारकर तोड़ दिया जिससे उसका भी हाथ घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों में अफरा तफरी मच गई उनके तीमारदार अपना अपना मरीज छोड़कर अस्पताल के बाहर भाग खड़े हुए थे। जब मृतक के परिजन से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मैं तो गाड़ी कर के लिए गया था मेरे पास सूचना पहुंची की मरीज की मौत हो गई है। लेकिन जब अस्पताल पहुंचा तो अराजक तत्वों ने संचालक की पिटाई कर जिससे वह घायल हो गए परिजनों ने कोई तोड़फोड़ नहीं की है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत जिसमें अस्पताल संचालक की तरफ से तहरीर दी गई है। दूसरी तरफ जिस अखिलेश नाम के मरीज की मौत हुई उसके पोस्टमार्टम की मांग अस्पताल की तरफ से की गई है। घायल को राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि प्राइवेट अस्पताल के संचालक गजेंद्र सिंह को पुलिस द्वारा भर्ती कराया गया।उनका सिर फटा हुआ है इलाज चल रहा कोई खतरे की बात नही इलाज किया जा रहा है।

Published on: