फर्रुखाबाद

Farrukhabad weather: आसमान में बादल और सूरज की आंख-मिचौली, जानें 16 और 17 जुलाई का मौसम

फर्रुखाबाद में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग में के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार को भी भीषण गर्मी रहने की संभावना है। जानते हैं। आज और कल का मौसम कैसा रहेगा!

less than 1 minute read

मौसम विज्ञान विभाग में फर्रुखाबाद के मौसम को लेकर अपडेट किया है।‌ जिसके अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। आज दिन में तेज धूप निकलेगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है‌। बुधवार की रात में मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में बारिश हो सकती है। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। तेज धूप के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहेगा। रात को भी आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

फर्रुखाबाद में 17 जुलाई का कैसा रहेगा?

मौसम मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है‌। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को अलर्ट जारी किया गया है‌। 42 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

Published on:
16 Jul 2024 06:10 am
Also Read
View All

अगली खबर