कुंडपुरा हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

बीते दिनों थाना कमालगंज के गांव कुण्डपुरा निवासी गया लाल यादव की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। जिसमे आरोपियों के खिलाफ 257/16धारा 147/148/149/452/323/302/201 में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jul 2016, 11:22 PM IST
accussed
accussed
फर्रुखाबाद।
बीते दिनों थाना कमालगंज के गांव
कुण्डपुरा निवासी गया लाल यादव की पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई थी। जिसमे आरोपियों के खिलाफ 257/16धारा 147/148/149/452/323/302/201 में
अभियोग पंजीकृत कराया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कमालगंज
थानाअध्यक्ष,जहानगंज थाना अध्यक्ष को लगाया गया था। एसपी ने बताया कि
जहानगंज एसओ प्रदीप यादव को मुखबिर ने सूचना दी कि गया लाल यादव हत्या के
दो आरोपी अनमोला तिराहा पर खड़े है।


सुचना मिलते ही एसओ ने मौके पर जाकर
घेराबंदी की उन्होंने देखा की दो व्यक्ति खड़े है। उनसे पूछा गया तो भाग खड़े
हुए। तभी उनको गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के समय इन दोनों के पास से दो
तमंचा तीन जिन्दा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपी बलवीर उर्फ़ कल्लू
पुत्र गुमानी सिंह,निवासी कुण्डपुरा थाना कमालगंज,जयवीर सिंह पुत्र गौरी
शंकर निवासी गंगा पार कुण्डपुरा थाना अरबल जिला हरदोई,के रहने वाले है।
एसपी के सामने बलवीर ने बताया कि मैंने जो जमीन खरीदी थी उस पर गया लाल
बंगला डाल लिया था मना किया तो रोज यही धमकी दिया करते थे की तुम्हारे घर
में चार को तो मार चुका हूं।तुम्हें भी मार दूंगा इसी के चलते हमने चार अन्य
लोगों के साथ मिलकर इनको घर से उठाकर नाव से गंगा पार ले जाकर पहले गोली
मारी बाद में टकोर से काटकर गंगा में फेंक दिया और कटरी में भाग गया। पकडे गए
दोनों आरोपियों का अपराधिक इतिहास कुछ इस प्रकार है। फिलहल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Published on: