फीस चुराने वाले शातिर पुलिस हिरासत में
फर्रुखाबाद. डॉयल हंड्रेड पुलिस ने बीती रात बच्चों की फीस चुराने वाले शातिर आनंद शाक्य को पकड़ लिया। थाना मऊदरवाजा के ग्राम नगला ताड न्यामतपुर निवासी श्रीकृष्ण शाक्य की पत्नी सरिता ने रविवार सुबह करीब 8 बजे रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी। सरिता ने बताया कि पति दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं बीती रात बच्चों के साथ छत पर सोई थी। सुबह 6 बजे उठने पर देखा कि घर का सामान फैला था मेन गेट का दरवाजा खुला था। दरवाजे पर चप्पले रखी थी 100 नंबर पर शिकायत करने पर पुलिस ने गांव के युवक मिथुन को पकड़ा तो मिथुन ने बताया कि यह चप्पले मेरे बडे भाई आनंद की है। पड़ोस में सरैया वालों के मक्का के खेत में सोते आनंद को पकड़ा गया। आनंद ने बताया कि मैंने बीती रात अहिबरन शाक्य की गली से चुराई साइकिल बाग की खंती में छुपायी है। आनंद ने साइकिल बरामद करवा दी।
उसे थाना पुलिस के हवाले किया गया। सरिता ने बताया कि आनंद शौचालय की दीवार से घर में घुसा। घर में घुसते समय उसने शौचालय के पास लगे बिजली के तार काट दिए। कमरे में चाबी ढूंढ कर बक्सा खोला। बक्से से 7 हजार रुपये व डीवीडी निकाला। जाते समय आनंद डीवीडी दीवार पर गया था।
सरिता ने बताया पुत्र शिवा कक्षा एक में तथा पुत्री गुड्डी केजी वन में पढ़ती है। पति को 2 माह से वेतन नहीं मिला। बच्चों की फीस के लिए रुपयों की जरूरत थी बुधवार को ही नकासे में 7 हजार में बकरी बेच दी थी। सरिता ने बताया कि आनंद गांजा के साथ ही शराब का भी नशा करता है उसके पिता गनेश बाई पास पर विद्यानंद आर्य के फार्म पर नौकरी करते हैं। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आनंद ने पुलिस को बताया कि मैंने चुराए गए रुपए मक्का खेत में भांग के पेड़ के पास छिपाएं हैं पुलिस रुपए बरामद करने के लिए आनंद को घटनास्थल ले गई। रुपए चोरी हो जाने के कारण गरीब सरिता काफी परेशान रही।
चोरों ने दुकानदार को बर्बाद किया
चोर बीती रात थाना मऊदरवाजा के ग्राम खिनमिनी निवासी छंगे लाल श्रीवास्तव के घर से नकदी व जेवरात निकाल ले गए। छंगे ने सुबह ही मां गुड्डी देवी के साथ थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। छंगे नाई ने बताया कि मेरी खुम्मरपुर रोड पर खोखेे में नाई की दुकान है। बीती रात पत्नी व मां के साथ छत पर सोया था पड़ोस के टूटे मकान के सहारे चोर घर में घुस गए। चोर बक्स से करीब 2 हजार रुपये व अलमारी से सोने की 2 जोडी झुमकी,दो चैन, कुंडल, मटरमाला चांदी के 2 जोड़ी बिछुआ 2 जोड़ी पायले, 3 जोड़ी तोड़िया व मोबाइल फोन निकाल ले गए। सुबह करीब 4.30 बजे जब पत्नी नन्ही उठी तो उसने घर के दरवाजे खुले देखें तभी चोरी का पता चला। चोरी की घटना से दुखी गुड्डी ने बताया कि हम लोग बर्बाद हो गए हैं।