फर्रुखाबाद

कर्मचारियों की मेहरबानियों से हो रहा अवैध खनन, नहीं हो रही कोई कार्रवाई

जिले में कर्मचारियों की मेहरबानियों से जमकर अवैध खनन हो रहा है।
2 min read
• •
Updated: 4 Jul 2018, 5:49 PM IST
sarkari karmchari involved in illegal mining
कर्मचारियों की मेहरबानियों से हो रहा अवैध खनन, नहीं हो रही कोई कार्रवाई

फर्रुखाबाद. प्रदेश भर में चार माह के लिए अवैध खनन हो परमिशन पर रोक लगा दी गई है। फिर भट्टा मालिक हो या खनन माफिया। अधिकारियों के चालक या बाबुओं से मिलकर पूरे जिले में अवैध खनन का कारोबार जोरों पर चल रहा है।

जेसीबी व टैक्टर लेकर खनन माफिया भागे

थाना जहानगंज क्षेत्र में एक स्थान पर जेसीबी मशीन से खनन हो रहा था। जब मीडिया का कैमरा चलते देख जेसीबी व टैक्टर लेकर खनन माफिया भाग निकले। उसके बाद जब ईट भट्टा मालिक से बात की गई तो उन्होंने जो बताया कि एसडीएम के चालक से बातचीत होने के बाद खनन शुरू कराया गया था। वहीं कोतवाली क्षेत्र के गांव खानपुर में रात्रि में जेसीबी से खनन जोरों पर रहा है। उसके बाद थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं। जहां पर खनन माफियाओं ने कसम खा ली है कि कोई भी सरकार आए या चली जाए हमारा खनन जारी रहेगा।

खनन अधिकारी या एसडीएम ही बन्द करा सकते काम

पूरा जिला खनन माफियाओं के आगे कुछ नहीं दिखाई देता है। जिसका मुख्य कारण सरकारी कर्मचारियों का जेब भरना है। जब भी अवैध खनन को लेकर कोई खबर चली तो अधिकारियों को मौके पर बुलाकर एक या दो गाड़ियों को बंद कर दिया जाता है लेकिन खनन बदस्तूर जारी रहता है। जब पुलिस से अवैध खनन पर बात करो तो उनका एक ही कहना होता है। यह काम खनन अधिकारी या एसडीएम ही बन्द करा सकते हैं लेकिन किसी भी थाने में वे लोग बहुत कम होंगे जो अवैध खनन करने वालों को पकड़कर एसडीएम व खनन अधिकारी को बुलाकर उनकी गाड़ियों को सीज कराता हो क्योंकि खनन माफिया हर जगहों पर रुपया देकर मामला शांत करा देते है।

योगी सरकार के आदेश का क्या मतलब

जब वह रुपया खर्च कर रहे है तो उनको योगी सरकार के आदेश का क्या मतलब जिले में कोई भी काम दो नम्बर का हो तो उसको कैसे पूरा किया जाए। वह माफिया अच्छी प्रकार से जानते हैं। खनन करने का जो रुपया जमा होता था वह सरकार ने माफ कर दिया लेकिन उसके साथ में एक शर्त रखी कि जिसको खनन करना है वह अपने खेत से मिट्टी उठाकर अपने प्लाट या जमीन पर डाल सकता है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

खनन माफिया प्लाटों में मिट्टी डालने का लते ठेका

खनन अधिकारी की मेहरबानी से खनन माफिया प्लाटों में मिट्टी डालने का ठेका लेते हैं। जिसमें वह राजस्व को चूना लगाकर लाखों रुपए की आमदनी करते हैं। खनन अधिकारी ने फोन पर बताया कि जिन स्थानों पर अवैध खनन चल रहा है। उन खनन माफियाओं पर जुर्माना लगाया जा रहा है। साथ ही साथ उनके स्थानों को सीज किया जा रहा है।

Updated on:
4 Jul 2018, 5:49 PM IST
Published on: