फर्रुखाबाद

सड़क के किनारे पेशाब करना बुजुर्ग को पड़ा महंगा, घसीटते हुए ले गई तेज रफ्तार टैम्पो, हुई मौत

थाना जहानगंज क्षेत्र के एक गांव में सड़क के किनारे पेशाब करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया।
1 minute read
Toilet
Toilet

फर्रुखाबाद. थाना जहानगंज क्षेत्र के एक गांव में सड़क के किनारे पेशाब करना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। उसे तेज रफ्तार टैम्पो ने बेदर्दी से कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने जाम लगाने का प्रयास किया जिसे देख पुलिस मौके पर पंहुची।

थाना क्षेत्र के ग्राम रूनी चुरसई निवासी 58 वर्षीय लालाराम राठौर अपने घर के निकट पेशाब कर रहे थे। उसी समय जहानगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टैम्पो ने उन्हें कुचल दिया। टैम्पो लालाराम को कई मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।

परिवार में मचा कोहराम-

चालक मौके पर टैम्पो छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना पर मृतक के परिजन और प्रभारी निरीक्षक फ़ोर्स के साथ मौके पर आ गये। पत्नी राजेश्वरी देवी व पुत्र प्रदीप व नागेश का रो-रो कर बुराहाल हो गया। भीड़ ने मुख्यमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की जानकारी होने पर सीओ अमृतपुर, एसडीएम सदर अमित आसेरी भी लोगों को समझाने के लिए घटना स्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने कहा यह-

प्रभारी निरीक्षक संजीब राठौर ने बताया की परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया है।मृतक के गरीब होने के कारण, जो सरकारी आर्थिक मदद होगी, वह कराई जा रही है।

Updated on:
20 Nov 2018 10:44 pm
Published on:
20 Nov 2018 10:44 pm