Today Western disturbance active in hilly areas मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में एक और पश्चिमी विश्व के सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण मौसम में परिवर्तन आएगा। बर्फबारी और बारिश होने की भी संभावना है। मैदानी भागों में इसका असर कम पड़ेगा। जानते हैं फर्रुखाबाद में आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?
Today Western disturbance active in hilly areas आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ देश के उत्तर क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख की तरफ पश्चिमी विक्षोभ बढ़ रहा है। इसका असर पहाड़ी क्षेत्रों में दिखाई पड़ेगा। यहां पर आज 30 नवंबर से 3 दिसंबर के बीच हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य के श्रीनगर, सोपियां और अवंतीपुरा जैसे क्षेत्र शामिल है। पहाड़ी क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इसका असर मैदानी भागों में पड़ने की कोई संभावना नहीं है। मैदानी भागों में बारिश नहीं होगी। लेकिन हवा के पैटर्न में हल्का सा बदलाव होगा। जो कानपुर और कानपुर मंडल के जिलों के गिरते तापमान को रोकेगा। फर्रुखाबाद में आज सुबह हल्का कोहरा छाया है। धुंध का असर दिखाई पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। आगामी 1 दिसंबर को पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह हल्का कोहरा छाया है। लेकिन दिन चढ़ने के साथ दोपहर में धूप निकलेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार 1 दिसंबर को मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। लेकिन सुबह और शाम को धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेगी। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात के समय भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। बारिश होने की कोई संभावना नहीं है।