फर्रुखाबाद

UP heavy rain alert: 16 और 17 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

आईएमडीबी बारिश को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 16 और 17 जुलाई को जोरदार बारिश होने की संभावना है। लोगों को आकाशीय से बिजली से अलर्ट रहने की अपील की गई है।
less than 1 minute read
मूसलाधार बारिश का अलर्ट (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार फर्रुखाबाद में 16 और 17 जुलाई जमकर बारिश होगी। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 15 जुलाई को भी दिन और रात में रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक में बारिश के दौरान घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। जिसके अनुसार आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार देर रात बारिश होने की संभावना है। आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 15 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आवाज चल सकती है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रात को भी बारिश होने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 16 जुलाई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। देर रात भी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान करीब 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है।

Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप