फर्रुखाबाद

यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहर के सौदागरों से पकड़ी ढाई करोड़ की कोकीन

2 किलो 300 ग्राम नशीला पाउडर कोकीन बरामद हुई।

2 min read
यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, जहर के सौदागरों से पकड़ी ढाई करोड़ की कोकीन

फर्रुखाबाद. जिले में काफी वर्षों से पुलिस के कुछ कर्मचारियों के रहमोकरम पर चल रहे नशीले पदार्थों में कोतवाली फतेहगढ़ के इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के सहयोग से बरगदिया घाट तिराहे पर नशीला पाउडर बेचने वाले डॉक्टर रमेश चंद्र गुप्ता को गिरफ्तार किया। जिसके पास से 2 किलो 300 ग्राम नशीला पाउडर कोकीन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान वाल्मीकि गली इटावा रोड मैनपुरी निवासी स्वर्गीय मिश्रीलाल के पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि मैं बेवर में दांतो का डॉक्टर हूं अधिक आमदनी करने के लिए नशीला पाउडर को भी बेचता हूं। फतेहगढ़ में ऑर्डर पर कोकीन देने आए थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 4.30 लाख रूपय कीमती कोकीन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ढाई करोड़ की है।


जिले में किस किस प्रकार के बेचे जा रहे नशीले पदार्थ

जिले में वर्षों से स्मैक का धंधा चल रहा था लेकिन वर्तमान में उससे भी अधिक खतरनाक जहरीली वस्तुओं का बिकना शुरू हो गया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्मैक से सैकड़ों परिवार बर्बाद हो चुके हैं। बच्चे वर्तमान में सड़कों पर भीख मांग रहे है लेकिन कुछ पुलिस कर्मचारियों की बदौलत जिले की पुलिस बदनाम हो रही है क्योंकि वह नशा करने वाली वस्तुओं को अपना सुविधा शुल्क लेकर जगहों जगहों पर बिक़वा रहे हैं। इस प्रकार के नशे समाज के लिए बहुत ही घातक है। लोगों का मानना है नशा कोई भी किसी प्रकार का सभी घातक होते है। मौत बांटने वाले लोग चन्द पुलिस कर्मियों को खरीद कर अपना उल्लू सीधा कर रहे हैं। यह नशे को समाज मे फैलाने वाले पहले फ्री में पिलाते हैं जो एक बार इस नशे को कर लेता है वह जीवन भर उसी के चक्कर में पड़ा रहता है। फिर उसे अपना नशा पूरा करने के लिए घर के सामान से लेकर मकान तक बेचने की नौबत आ जाती है

कोकीन के कारोबार में कई बने करोड़पति

शहर के एक जिम्मेदार आदमी ने बताया कि मेरा नाम नही आना चाहिए उसने कहा कि पुलिस के बहुत से दरोगा इस प्रकार के नशे को समाज में फैलाने के लिए मोटी रकम खा रहे हैं। उसी वजह से अभी कोई भी पकड़ा नहीं गया था। यदि पुलिस असली मालिक को पकड़ना चाहती है तो उसके लिए ठोस कार्रवाई अमल में लानी पड़ेंगी।

ये भी पढ़ें

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई के बाद अब फिर की गई धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट
Published on:
12 Jun 2018 09:31 am
Also Read
View All