UP weather forecast मौसम विभाग में के अनुसार 30 अक्टूबर से मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। अगले कई दिनों तक जमकर बारिश होगी। आकाशीय बिजली और आंधी तूफान चलने की भी संभावना है।
UP weather forecast मौसम विभाग के अनुसार कानपुर मंडल में आसमान में ऊंचे बादल छाए रहेंगे। बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। धूप की तेजी में थोड़ी बहुत कमी आने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 27 सितंबर से हल्की बारिश हो सकती है। बौछारें गिरने की संभावना है। वैसे कानपुर मंडल के जिलों में कल 26 सितंबर को शुष्क मौसम रहेगा। हिट इंडेक्स 55 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। जो मानव स्वास्थ्य के प्रतिकूल है। फर्रुखाबाद में आज रात का तापमान 26 डिग्री के आसपास है। अगले 2 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रह सकता है। 30 सितंबर से हल्की-फुल्की बूदाबादी शुरू हो सकती है। एक और 2 अक्टूबर को जमकर बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। 26 सितंबर शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36 डिग्री न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान साफ रहेगा। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में आसमान साफ रहेगा।
शनिवार 27 और 28 सितंबर का तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 29 सितंबर सोमवार का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 30 सितंबर मंगलवार को का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना जताई गई है। बुधवार 1 सितंबर का तापमान 25 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है और गुरुवार 2 अक्टूबर का तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की जानकारी दी गई है।