आईएमडी में मौसम को लेकर जानकारी दी है कि आसमान में घने बादल छाए रहेंगे। सामान्य से तेज हवा चलने की संभावना है। धूल भरी आंधी चलने से लोगों को परेशानी होगी।
आईएमडी के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में अगले 4 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि दिन में सामान्य से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को राहत मिल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। कानपुर में आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता है। फर्रुखाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी तेज हवा चलने की संभावना है। लेकिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है। बारिश नहीं होगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पश्चिम, उत्तर-पश्चिम और परिवर्ती हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बारिश होने की उम्मीद नहीं है।