फर्रुखाबाद

कर्ज माफी के लिए किसान थे परेशान, मंत्री जी एसी और कूलर की हवा खाने में थे मस्त

कर्ज माफी के लिए किसान थे परेशान, मंत्री जी एसी और कूलर की हवा खाने में थे मस्त
2 min read
farrukhabad
farmer

फर्रुखाबाद. फर्रुखाबाद में किसान ऋण मोचक योजना के कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम स्थल पर जिला प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही दिखी। वही दूसरी तरफ मंत्री चेतन सिंह चौहान को खुश करने के जिले की नव आगंतुक जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मंत्री जी के सम्मान के लिए रेड कॉरपेट के साथ-साथ मंच को वीवीआईपी व्यावस्थाअों से मंच को लैश कर दिया । जिन किसानों के लिए प्रोग्राम आयोजित किया गया उन्ही किसानों को बिना पंखा और भोजन पानी के सुबह से बैठा दिया गया।

जब इस वीआईपी कल्चर को लेकर मंत्री जी से सवाल किया गया तो मंत्री के साथ मौजूद विधायक नागेन्द्र सिंह मीडिया को बरगलाने लगे और पाजिटिव खबरों की नसीहत दे दी। लेकिन सवाल यह है मंत्री और विधायकों को वीआईपी कल्चर का मोह अभी नहीं छोड़ पा रहा है।

वहीं जिला प्रशासन की व्यावस्थाअों की भी पोल मंत्री के आने के महेज दस मिनट पहले ही खुल गयी और मुख्या मंच के पास मौजूद टेंट हवा में उड़ गया। टेंट उड़ने से जिला प्रशासन के एक तरफ हाथ पाओ फूल गए और जल्द टेंट को खड़ा करवा दिया गया।

जिन किसानों का लोन माफ किया गया है उनको प्रमाण पत्र देने के लिए हर प्रकार से साधन उपलब्ध कराकर बुलाया गया था। उनको पांडाल में बैठाया गया। परन्तु उनके लिए जो पंखे लगाए गए उनकी हवा उनके शरीरों तक नही पहुंच रही थी। जो महिलाएं अपने साथ अपने छोटे से बच्चे को लेकर कार्यक्रम में पहुंची थी वह गर्मी के कारण अपने बच्चे के ऊपर गत्ते से हवा करती नजर आ रही थी।

दूसरी तरफ बुजुर्ग किसान अपने गमछे से हवा कर रहे थे । लोगों की माने तो किसान अपना पसीना खेतों में काम करके निकालता है। प्रमाण पत्र के चक्कर में बिना मेहनत किये निकल रहा था। लेकिन प्रभारी मंत्री के लिए रास्ते से लेकर जहां सरकारी स्टाल लगाए गए थे सभी जगहों पर कॉरपेट बिछाई गई थी। जिससे मंत्री जी के पैरों में धूल न लग सके। जब वह मंच पर पहुंचे तो उनको गर्मी का एहसास न हो इसके लिए मंच के दोनों तरफ एसी के साथ दो कूलर भी लगाए थे। उधर गरीब किसान गर्मी में बेहाल हो रहा था मंत्री एसी में बैठकर हवा खा रहे थे ।

Published on:
11 Sept 2017 12:40 pm
Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप