फैशन

फैशन क्वीन हैं अनन्या पांडे, Black Mini-Dress में दिखाया ग्लैमरस लुक, देखें वीडियो

Ananya Panday: अनन्या पांडे अपने अमेजिंग फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनका लेटेस्ट लुक इंटरनेट पर वायरल है।

2 min read
Sep 04, 2024

Ananya Panday: एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी अपकमिंग ओटीटी सीरीज ‘कॉल मी बे’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्हें ऐसे ही एक इवेंट में देखा गया। इसके लिए उन्होंने जो ड्रेस पहनी वो लोगों का दिल जीत रहा है।

अनन्या पांडे का लेटेस्ट लुक

अनन्या पांडे की फैशन चॉइस सोशल मीडिया अक्सर चर्चा का विषय बन जाती है। उन्हें जेन जी स्टाइल आइकन कहा जाता है। अनन्या को हाल ही ब्लैक मिनी-ड्रेस में स्पॉट किया गया। इसका वीडियो अब इंटरनेट पर छाया है।

अनन्या पांडे की ये ड्रेस डेविड कोमा के स्प्रिंग/समर 2024 कलेक्शन से है। इसे लंदन फैशन वीक में पहली बार पेश किया गया था। इसमें स्पेगेटी स्ट्रैप्स के साथ एक स्लीक ब्लैक मिनी-ड्रेस, एक मिडरिफ कट-आउट और एक छोटी हेमलाइन है। पर्पल जालीदार कपड़ा नेकलाइन से लिपटा हुआ है जिसे एक गुलाब पूरा करता है।

इसके साथ उन्होंने सिल्वर स्टड इयररिंग्स, क्वर्की स्टैक्ड रिंग्स और स्टाइलिश ब्लैक हाई हील्स को कैरी कर अपने लुक को पूरा किया। यहां देखिए वीडियो:

Also Read
View All

अगली खबर