जबलपुर

Hair Style Tips : लॉन्ग हेयर का फैशन बैक, स्ट्रेटनिंग के साथ हाइलाइटिंग ट्रेंड, अपनाएं ये टिप्स

Hair Style Tips : लॉन्ग हेयर का फैशन बैक, स्ट्रेटनिंग के साथ हाइलाइटिंग ट्रेंड, अपनाएं ये टिप्स

2 min read
Jan 22, 2020
Hair Style

जबलपुर. हेयर स्टाइल हो या फिर फैशनेबल ड्रेसेस समय के साथ ट्रेंड्स में बदलाव होते रहते हैं। कभी लॉन्ग हेयर तो कभी कर्ली हेयर गल्र्स की फैशन लिस्ट में शामिल रहता है। ऐसे में कभी ड्रेसिंग तो कभी स्टाइल को लेकर उनका ट्रेंड चेंज हो जाता है। इन दिनों गल्र्स में एक बार फिर से लॉन्ग हेयर का फैशन देखने को मिल रहा है। इसके जहां वे लंबे बालों को कैरी कर रहीं हैं, वहीं इसमें कलरिंग, हाइलाइटिंग और स्टे्रटनिंग भी करवा रही हैं।

मिल जाता है अट्रैक्टिव लुक
सिटी गल्र्स का कहना है कि लॉन्ग ओपन हेयर से अट्रैक्टिव लुक मिल रहा है। सिर्फ लुक ही नहीं इसके चलते वे सभी के बीच सेंटर ऑफ अट्रैक्शन भी बन रही हैं। कॉलेज गोइंग के साथ ऑफिस वर्क अन्य प्रोफेशन से जुड़ी गल्र्स भी ओपन हेयर्स के कॉन्सेप्ट को फॉलो कर रहे हैं।

केयर पर होता है काफी खर्च
ओपन हेयर्स रखने वाली गल्र्स द्वारा बालों की केयर पर भी अच्छा खासा खर्च किया जा रहा है। इसके लिए गल्र्स मंथ में एक बार स्पा और ट्रिमिंग भी करवा रही हैं।

स्ट्रेनिंग के साथ हाइलाइटिंग भी
सिटी गल्र्स फैशन के मामले में आगे रहने के लिए लॉन्ग हेयर्स के साथ स्ट्रेटनिंग और हाइलाइटिंग करवाना भी पसंद कर रही हैं। सिटी गल्र्स का कहना है कि वे स्ट्रेटनिंग और हाइलाइटिंग के साथ बालों को न्यू लुक दे रही हैं। हाइलाइटिंग के साथ बरगंडी, गोल्डन और ब्राउन शेड पसंद किए जा रहे हैं।

ओपन हेयर का ट्रेंड
सिटी गल्र्स इन दिनों लॉन्ग हेयर्स को भी ओपन लुक में रखना पसंद कर रही हैं। अब तक हाई बन का ट्रेंड ओपन हेयर रखने वाली गल्र्स को पसंद आ रहा था, लेकिन अब वे साइड क्लिप से बालों को फिक्स करके मैसी लुक भी पसंद कर रही हैं। यह लुक में सिम्पल आउटिंग के साथ पार्टी के लिए भी पसंद किया जा रहा है।

Published on:
22 Jan 2020 01:17 am
Also Read
View All

अगली खबर