फैशन

बीच वियर्स में उतरा जयपुरी बंधेज

पिंकसिटी यानी कि जयपुर का वियरेबल आर्ट ‘बंधेज’ अब बीच और हॉलिडे वियर्स में भी उतरने लगा है

2 min read
Nov 09, 2017
Jaipuri bandhej beach wear

ऑस्ट्रेलियन आर्टिस्ट हन्नाह ग्रॉसबर्ग ट्रेडिशनल आर्ट को पसंद करती हैं। उनका मानना है कि पुरानी आर्ट तकनीकों की रेस्पेक्ट करनी चाहिए। उनके कलेक्शन में जयपुर का वियरेबल आर्ट प्रमुखता से दर्शाया गया है। पिंकसिटी यानी कि जयपुर का वियरेबल आर्ट ‘बंधेज’ अब बीच और हॉलिडे वियर्स में भी उतरने लगा है। ऑस्ट्रेलियन आर्टिस्ट हन्नाह ग्रॉसबर्ग ने बंधेज को अपने आर्टिस्टिक कलेक्शन में उतारा है। उन्होंने बीच वियर्स में बंधेज का शानदार प्रयोग किया है। उनके कलेक्शन में बंधेज की लॉन्ग और शॉर्ट स्कट्र्स के साथ-साथ गाउन, ट्यूनिक्स और टॉप्स भी शमिल हैं। यही नहीं, बंधेज के साथ ब्लॉक प्रिंट और गोटा पत्ती वर्क का फ्यूजन भी देखा जा सकता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि जयपुर का बंधेज अब ट्रेडिशनल आउटफिट्स के अलावा वेस्टर्न वियर्स की शोभा भी बढ़ा रहा है।

बंधेज स्कर्ट है फे वरिट

ये भी पढ़ें

वर्कप्लेस पर सही रिएक्शन से बनती है बात

हन्नाह जयपुर स्कर्ट को अपना पसंदीदा पीस मानती हैं। वे जयपुरी बंधेज स्कर्ट को ‘माय लव लैटर टू इंडिया’ मानती हैं। जयपुर से प्रभावित होकर उन्होंने ज्यादातर स्कट्र्स के कलर्स भी पिंक ही रखे हैं। इसमें गोटा पत्ती का वर्क भी करवाया है। इसके अलावा बंधेज तैयार करने की तकनीक भी शेयर की है। उन्होंने अपने हर कलेक्शन के साथ लिखा है कि किस तरह से जयपुर के छोटे-से गांव में यह आर्ट बनाई जाती है और इस आर्ट की खासियत क्या है।

जयपुर से सीखा वियरेबल आर्ट

हन्नाह ने वियरेबल आर्ट जयपुर से सीखा है। उन्होंने बताया कि आर्टिस्ट तो वे शुरू से थी, लेकिन वे वियरेबल आर्ट में एक कदम आगे बढ़ाना चाहती थी। इसके चलते उन्होंने इंडिया को चुना। इंडिया आने से पहले उन्होंने अपने आप से यह वादा भी किया था कि वे अपने आर्ट को कपड़ों में उतारना सीखेंगी। उन्होंने जयपुर के आर्टिजंस से वियरेबल आर्ट की खास जानकारी ली। यहां से वुडब्लॉक, सिल्कस्क्रीन व एम्ब्रॉयडरी को बारीकी से सीखा और फिर अपना कलेक्शन उतारा।

ये भी पढ़ें

श्रद्धा कपूर ने बिखेरा फैशन टूर में जलवा
Also Read
View All