फैशन

गर्ल्स की खूबसूरती बढ़ा देंगी ये ऑफ शोल्डर्स ड्रेसेज, जानिए ऐसी ही टिप्स

गर्ल्स के बीच ऑफ शोल्डर्स ट्रेंड अपनी जगह बनाए हुए है। जहां एक ओर वेस्टर्न गाउन्स में इसका असर देखने को मिल रहा है, वहीं अब डिजाइनर वियर में भी ऑफ शोल्डर इंडो-वैस्टर्न लुक के जरिए ऑफ शोल्डर खास जगह बना रहा है।
2 min read
• •
Updated: 14 Sep 2018, 9:56 AM IST
Fashion,girls,lifestyle,dress,lifestyle tips in hindi,beauty tips in hindi,fashion tips in hindi,
fashion tips in hindi, lifestyle tips in hindi, lifestyle, fashion, girls, dress, beauty tips in hindi,off shoulder dress for girls

गर्ल्स फैशन में ऑफ शोल्डर्स ट्रेंड में, अनारकली से लेकर वेस्टर्न गाउन्स तक में दिख रहे हैं नए एक्सपेरिमेंट्स
इंडिया के यंगस्टर्स को अब ऐसे फैशन की तलाश रहती है, जो उन्हें एक तरफ वैस्टर्न लुक दे सके, तो वहीं ट्रेडिशनल वियर का भी फील दे। लिहाजा फैशन ट्रेंड के हर सेगमेंट में इसका असर देखने को मिलता है।

कुछ यही वजह है कि गर्ल्स के बीच ऑफ शोल्डर्स ट्रेंड अपनी जगह बनाए हुए है। जहां एक ओर वेस्टर्न गाउन्स में इसका असर देखने को मिल रहा है, वहीं अब डिजाइनर वियर में भी ऑफ शोल्डर इंडो-वैस्टर्न लुक के जरिए ऑफ शोल्डर खास जगह बना रहा है। देश के यंग डिजाइनर्स की बात करें, तो यूथ्स में बढ़ते पार्टी ट्रेंड के चलते ऑफ शोल्डर्स को गर्ल्स खास तवज्जो देने लगी है। वहीं अब डेली यूसेज में भी इसका ट्रेंड बढ़ रहा है।

कंटम्परेरी लुक है पसंद
डिजाइनर्स का कहना है कि गर्ल्स को अब कटेम्परेरी लुक काफी पसंद आता है, लिहाजा ऐसे आउटफिट्स को चुनती है, जिसमें खास एक्सपेरिमेंट्स किए होते हैं। ट्रेडिशनल लुक के साथ वैस्टर्न का कॉंम्बीनेशन को पसंद करने की खास वजह भी यही है। यंग डिजाइनर्स गर्ल्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए अब डिटेलिंग पर वर्क करने लगे हैं।

ड्रेपिंग को दी जा रही है तवज्जो
प्रिंट के अलावा अब ऑफ शोल्डर्स में ड्रेपिंग को भी जगह दी जा रही है। डिजाइनर रवि वैष्णव ने बताया कि ऑफ शोल्डर में अभी डिजाइनिंग में पॉन्चो ऑफ शोल्डर, कट ऑफ शोल्डर को पसंद किया जा रहा है। फैब्रिक्स में शिमरी, सिल्क, कॉटन सिल्क और नेट फ्रेबिक्स को लेकर भी दीवानगी है, जो पार्टी और कैजुअल दोनों में फिट रहता है।

बॉटम में छाया काउल्स
गर्ल्स ट्रेडिशनल फैशन को फॉलो करने के लिए काउल्स धोती, शॉर्ट्स और पैंट्स के साथ भी इन्हें ऑप्ट कर रही हैं। बॉटम में भी काउल्स धोती जैसे पैटर्न पसंद किए जा रहे हैं।

प्रिंट में राजस्थान के रंग
एक्सपर्ट्स का कहना है कि ऑफ शोल्डर्स में भी अब प्रिंट में खास एक्सपेरिमेंट्स देखने को मिल रहे है। लेटेस्ट फैशन की बात करें, तो यहां यंगस्टर्स का फोकस राजस्थानी प्रिंट्स पर रहता है। फैशन डिजाइनर गार्गी खंडेलवाल ने बताया कि इंडिगो प्रिंट, टाई एंड डाई, बंधेज, बगरू और कोटा डोरिया खास हैं। डिजाइनर जयश्री मांडवे ने बताया कि राजस्थानी थीम को समझाने के लिए कलर्स में ब्लू, ब्लैक और ब्राउन को खास तौर पर पसंद किया जा रहा है।

Published on: