23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्ल्स के लिए आए ये नए फैशन ट्रेंड, इन्हें पहन कर बढ़ जाएगी आपकी खूबसूरती

डेब्यूटैंट फैशन डिजाइनर्स लेकर आ रहे हैं फ्रेश कलेक्शन, आउटफिट्स में ट्रेडिशनल डिजाइंस को कर रहे हैं रीक्रिएट, क्रॉप टॉप विद केप, चिकनकारी अंगरखा और घेरदार जम्पसूट में फ्यूजन का कमाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 12 Sep 2018, 10:03 AM IST

Fashion,girls,affair,relationship tips in hindi,lifestyle tips in hindi,fashion tips in hindi,

lifestyle tips in hindi, fashion tips in hindi, relationship tips in hindi, fashion, girls, affair

अपने प्रोडक्ट में नयापन लाने और फैशन सैवी लोगों की स्टाइल ऑप्शन को रिच करने के लिए डेब्यूटैंट फैशन डिजाइनर्स छोटी-छोटी डीटेलिंग पर ध्यान दे रहे हैं। ब्लॉक प्रिंट के मोटिव्ज और कलर्स से लेकर कट और स्टिचिंग में काफी एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, जो उनके आउटफिट्स में साफ तौर पर देखा भी जा सकता है। इनमें से ज्यादातर डिजाइनर्स कंटेम्परेरी लुक पर फोकस्ड हैं और वो पूरी तरह ट्रेडिशनल ना होकर वेस्टर्न के साथ फ्यूजन उतार रहे हैं। गर्ल्स की पसंद को देखते हुए आगामी फे स्टिव सीजन में कंटेम्परेरी लुक का अट्रैक्शन रहेगा।

फैशन डिजाइनर हर्षा खत्री कहती हैं ‘हैंड ब्लॉक हमेशा से ही पसंद किया जाता रहा है, ऐसे में इसमें इनोवेशन करते हुए हमने खुद के मोटिव्ज को डिजाइन किया है और उन्हें ब्लॉक के जरिए फैब्रिक्स पर लेकर आए हैं। इनमें नेचुलर डाई का यूज होता है। साथ ही आउटफिट्स के पैटर्न भी ट्रेडिशनल के साथ-साथ वैस्टर्न टच लिए हुए हैं। जैसे क्रॉप टॉप के साथ केप का फ्यूजन है, जो ट्रेडिशनल टच देता है। साथ ही जम्पसूट को घेरदार बनाया गया है। फैशन डिजाइनर रक्षा शर्मा बताती है कि ‘एथनिक वियर में भी वेस्टर्न पैटर्न को शामिल किया जा रहा है।

मोटिव्ज पर काम
क्रॉप टॉप और केप को कम्बाइंड करके ये ड्रेस तैयार हुई है। इसमें जो मोटिव्ज हैं, उन्हें भी डिजाइनर ने अपने यूनीक कलेक्शन से तैयार किया है। क्रॉप टॉप एंड केप जींस के साथ कम्प्लीट लुक दे रही है।

मुगलप्रिंट अचकन
फेस्टिव सीजन को देखते हुए अचकन में भी काफी इनोवेशन देखे जा रहे हैं। मुगलप्रिंट से तैयार ये अचकन बंदगला टॉप के साथ कैरी किया गया है। जो राजस्थानी ट्रेडिशनल लुक भी देता नजर आ रहा है।

चिकन अंगरखा
अंगरखा पैटर्न फेस्टिव सीजन में काफी पसंद किया जाएगा। इसके साथ धोती का फ्यूजन देखा जा सकता है, जो इसे ईजी टू वियर बनाता है। डिजाइनर ने अंगरखे को इस तरह तैयार किया है कि आप इसे साड़ी या फिर कुर्ती पर जैकेट के साथ भी ट्राई कर सकते हैं।

ट्रेडिशनल जम्पसूट
वैसे तो जम्पसूट वैस्टर्न आउटफिट माना जाता है, लेकिन डिजाइनर ने जम्पसूट में ट्रेडिशनल घेर दिए हैं, जो जम्पसूट कम घागरा ज्यादा लग रहा है। इसमें कोल्ड शोल्डर्स पैटर्न दिया गया है।