फतेहपुर

जिला पंचायत अध्यक्ष निवेदिता सिंह की कुर्सी खतरे में, बीजेपी ने अविश्वास प्रस्ताव में फर्जी हस्ताक्षर का लगाया आरोप

बीजेपी के खिलाफ इस अविश्वास प्रस्ताव को लाई तो सपा है लेकिन उसमें बीजेपी समर्थित जिला पंचायत सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं ।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2017, 6:03 PM IST
BJP
बीजेपी

फतेहपुर. जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज बीजेपी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ने जिले के बीजेपी नेताओं की नींद उड़ा रखी है । सूत्रों की माने तो बीजेपी के खिलाफ इस अविश्वास प्रस्ताव को लाई तो सपा है लेकिन उसमें बीजेपी समर्थित जिला पंचायत सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं, जिसने बीजेपी के नेताओं की परेशानी बढ़ गई है ।

वहीं शनिवार को फतेहपुर सदर से बीजेपी विधायक विक्रम सिंह मीडिया को पूरे मामले में सफाई देते दिखे कि हम एक है और इस सीट को हम किसी भी कीमत पर जाने नहीं देंगे । वहीं बीजेपी ने अपने खिलाफ लाए इस अविश्वास प्रस्ताव पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि 27 सदस्यों के इस अविश्वास में ज्यादातर जिला पंचायत सदस्यों के साईन फर्जी हैं, जिसमें उन्होंने राकेश प्रजापति का हलफनामा दिखाया जिसमें उन्होंने कहा कि उनके साईन फर्जी है । जिला पंचायत अध्यक्ष की मौजूद सीट निवेदिता सिंह के पास है जिनके खिलाफ सपा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह की पत्नी सरोज देवी समेत 27 सदस्य अविश्वास प्रस्ताव लाए थे।

यह भी पढ़ें:

बता दें कि भाजपा के जिला पंचायत की अध्यक्ष निवेदिता सिंह के खिलाफ 4 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव का प्रार्थना पत्र जिला अधिकारी को सौंपा था । सत्ता के इशारे पर चलने वाली इस मुहिम को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं को बाजार भी तेज हो गया था । 46 सदस्यीय जिला पंचायत में अब तक भाजपा की फहराता रहा परचम एक बार फिर संकट में पड़ गया है। जिले भर के 27 जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था । अचानक हुये इस घटनाक्रम की भनक पहले किसी को नहीं रही। सदस्यों का आरोप था कि अध्यक्ष निवेदिता सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति अभय प्रताप सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने जिला पंचायत को एक कंपनी बना दिया है। जिले में कोई विकास का काम नहीं कराया गया है। मनमाने तरीके पर से पद दुरूपयोग करते हुये नियमों को दरकिनार पर रख कर काम किया जा रहा है।

Published on:
Also Read
View All
‘सपा का होगा सूपड़ा साफ 2027 में जीतेंगे 300 पार सीटें’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

आगरा में जयंत चौधरी की हुंकार: किसानों के मुद्दों पर बोले केंद्रीय मंत्री- ‘इथेनॉल और आलू किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

‘चीखते-चीखते सब भागे, तभी धमाके से ढह गई छत’, कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हादसा? कारोबारी की पत्नी ने बताया आंखों देखा हाल!

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी