28 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

Fatehpur Malwan Gas Cylinder Explosion: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मलवां में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान जमींदोज हो गया। मलबे से 2 लोगों को निकालकर अलीपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
less than 1 minute read
Google source verification
Fatehpur news

फतेहपुर के मलवां में बड़ा हादसा फोटो आईएएनएस

Fatehpur Malwan Gas Cylinder Explosion House Collapse: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। फतेहपुर के मलवां में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से एक दो-मंजिला घर ढह गया। उस समय परिवार के सदस्य घर के अंदर ही थे। पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। दो लोगों को बचाकर अलीपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बचाव कार्य अभी भी जारी है।

हादसे में 2 लोगों की मौत

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया, मुझे खबर मिली कि मेरे भतीजे के घर में धमाका हुआ है। थोड़ी देर बाद पड़ोसियों ने फोन करके बताया कि पूरी बिल्डिंग गिर गई है। मैं तुरंत वहां पहुंचा। अंदर दो महिलाएं और चार बच्चे थे, जो बुरी तरह झुलस गए थे। इस घटना में मेरे एक नाती की भी मौत हो गई।

पड़ोसियों ने रिश्तेदार को किया फोन

एक रिश्तेदार ने बताया, 'हमारे बच्चे घायल हो गए हैं, घर गिर गया है। जब हम यहां आए, तो देखा कि धमाका हुआ था और सभी को बाहर निकाला जा रहा था। हमें फोन आया था, इसलिए हम तुरंत यहां पहुंचे। पड़ोसियों ने हमें फोन किया था।

यह खबर अपडेट की जा रही है…

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग