4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक-एक कर 5 लोगों पर दामाद ने ससुराल में चलाई तलवार! बेटी ने बताई आंखों देखी; फतेहपुर केस की Inside Story जानिए

Murder Case Inside Story: फतेहपुर के बीकमपुर गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दामाद पवन विश्वकर्मा ने ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद हुई मारपीट में पवन की मौत हो गई।
3 min read
Google source verification
fatehpur pawan vishwakarma in laws sword attack inside story

फतेहपुर मर्डर केस अपडेट। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

Murder Case Inside Story Fatehpur: फतेहपुर जिले के ओंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पत्नी और बच्चों से लंबे समय से दूरी को लेकर परेशान बताए जा रहे पवन कुमार ने अपनी ससुराल में सो रहे 5 लोगों पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने पवन को घेरकर उसके हाथ से हथियार छीनने की कोशिश की। इसी दौरान हुई मारपीट में पवन गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

चार साल से पत्नी-बच्चों से दूर था पवन

मृतक पवन के पिता राम सजीवन के मुताबिक, पत्नी से करीब 4 साल पहले विवाद के बाद वह बच्चों को लेकर गुजरात चली गई थी। आरोप है कि इसके बाद पवन की पत्नी और ससुराल वाले उसे बच्चों से बात नहीं करने देते थे। इस वजह से वह मानसिक तनाव में रहता था। मृतक के पिता ने बताया कि घटना वाले दिन शाम करीब साढ़े पांच बजे पवन घर से निकला था। रात करीब 8 बजे वह वापस आया और करीब 15 मिनट घर पर रुका। उस समय वह काफी घबराया हुआ था। परिवार के लोगों ने हाथ जोड़कर उससे परेशानी पूछी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

बड़े साले को लड़की दिखाने के बहाने साथ ले गया

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 5 बजे पवन अपने 55 साल के बड़े साले राजू को बेटे की शादी के लिए लड़की दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया था। कुछ घंटे बाद पवन अकेले वापस लौटा। परिजनों ने राजू के बारे में पूछा तो पवन ने बताया कि वह गांव में ही हैं। बाद में उसने ससुराल में खाना खाया और सो गया। रात करीब 2 बजे अचानक उठकर उसने सो रहे 3 लोगों पर तलवार से हमला कर दिया।

राजू की बेटी गुड़िया के मुताबिक, उसके 3 भाई गोरे, प्रदीप और खाटू उर्फ राजकरन बरामदे में सो रहे थे। रात करीब 2 बजे पवन ने अचानक उन पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर छोटे साले राजेश और उसकी पत्नी बुद्धा बचाने के लिए बाहर आए। आरोप है कि पवन ने उन दोनों पर भी तलवार से वार कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची गुड़िया के हाथ में भी तलवार लग गई। वह किसी तरह कमरे में छिपकर अपनी जान बचाने में कामयाब रही।

पत्नी के विवाद को लेकर नाराजगी की बात

गुड़िया ने बताया कि उसकी बुआ फूलकुमारी का पति पवन से विवाद चल रहा था। करीब नौ साल पहले वह पति को छोड़कर मायके में रहने लगी थीं। बाद में वह एक रिश्तेदार के यहां गुजरात चली गईं। गुड़िया के अनुसार, पवन को शक था कि ससुराल वाले पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद को सुलझने नहीं दे रहे हैं। इसी बात को लेकर वह नाराज रहता था।

ग्रामीणों ने घेरा, मारपीट में पवन की मौत

हमले के बाद घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने पवन को घेर लिया और उसके हाथ से तलवार छीनने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आत्मरक्षा के दौरान पवन से हथियार छीनने की कोशिश की गई। इसी दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

पांच घायल कानपुर रेफर

फतेहपुर के SP अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि रात करीब 3:15 बजे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पवन मृत मिला, जबकि पांच परिजन घायल अवस्था में मिले। घायलों को मेडिकल कॉलेज फतेहपुर ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया।

लापता बड़े साले राजू की तलाश जारी

पुलिसके अनुसार, घटना से पहले पवन अपने बड़े साले राजू को लड़की दिखाने के बहाने साथ लेकर गया था। इसके बाद राजू वापस नहीं लौटे। पुलिस अब राजू की तलाश में जुटी है। इसके लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग