फतेहपुर

कुत्ते की पिटाई से भड़की दुल्हन, शादी करने से किया इनकार… फिर जमकर चले लाठी-डंडे

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया जब दुल्हन के पालतू कुत्ते को पीटने का आरोप लगा।
2 min read
• •
Updated: 20 Feb 2026, 7:38 AM IST
दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार
दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

Fatehpur Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शादी का कार्यक्रम बुधवार रात को पूरी तरह बिगड़ गया। वजह थी दुल्हन का पालतू कुत्ता। छोटी-सी बात पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। नतीजा यह हुआ कि दुल्हन ने शादी से साफ मना कर दिया। आखिरकार पुलिस के सामने मामला पहुंचा। बता दें कि खागा कोतवाली इलाके में एक गेस्ट हाउस में शादी हो रही थी। लड़की का पक्ष प्रयागराज से बस और कारों में सवार होकर शाम को पहुंचा। लड़के का पक्ष भी ढोल-नगाड़ों के साथ बरात लेकर आया। जयमाल और बाकी रस्में अच्छे से पूरी हुईं। सब कुछ शांतिपूर्ण चल रहा था। सुबह करीब चार बजे मंडप में दुल्हन को जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी। तभी मंडप से थोड़ी दूर बंधा दुल्हन का पालतू कुत्ता जोर-जोर से भौंकने लगा।

कुत्ते को पीटा, शुरू हुआ विवाद

आरोप है कि लड़के के पक्ष के एक युवक ने गुस्से में आकर कुत्ते को पीट दिया। यह देखकर लड़की का परिवार बहुत नाराज हो गया। दोनों तरफ से बहस तेज हो गई। बात इतनी बढ़ी कि लोग लाठी-डंडे और कुर्सियां लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े। मारपीट में लड़की के पक्ष से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। इनमें शुभम गुप्ता, ऋषभ केसरवानी और संगीता देवी शामिल थे। इनके सिर फट गए और खून बहने लगा। लड़के के पक्ष के भी दो लोग हल्के जख्मी हुए।

पुलिस आई, रस्में रुकीं

गेस्ट हाउस में हंगामा मचने पर शादी की बाकी रस्में रोक दी गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर कई लोग भाग गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली ले जाया। घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया, फिर उन्हें प्रयागराज भेज दिया गया। अगले दिन यानी गुरुवार को दोनों पक्ष फिर कोतवाली पहुंचे। वहां गांव और कस्बे के बहुत से लोग भी इकट्ठा हो गए। पुलिस ने लड़की से उसकी इच्छा पूछी। लड़की ने साफ कह दिया कि अब वह शादी नहीं करना चाहती।

इसके बाद दोनों पक्षों के बड़े लोगों ने पंचायत की। एक-दूसरे को दिए गए उपहार, दान और सामान वापस कर दिए गए। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों में पूरा समझौता हो गया है। किसी ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग नहीं की। अगर कोई तहरीर देगा तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Updated on:
20 Feb 2026, 7:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सपा का होगा सूपड़ा साफ 2027 में जीतेंगे 300 पार सीटें’, केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा, अखिलेश और राहुल पर साधा निशाना

आगरा में जयंत चौधरी की हुंकार: किसानों के मुद्दों पर बोले केंद्रीय मंत्री- ‘इथेनॉल और आलू किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं’

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

‘चीखते-चीखते सब भागे, तभी धमाके से ढह गई छत’, कैसे हुआ सिलेंडर ब्लास्ट हादसा? कारोबारी की पत्नी ने बताया आंखों देखा हाल!

फतेहपुर के मलवां में भीषण हादसा: सिलेंडर फटने से मकान ढहा, 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी