फतेहपुर

फतेहपुर सिलेंडर ब्लास्ट: मंत्री अजीत पाल बोले- कारण जांच के बाद चलेगा पता, मृतक परिजनों को दिए 2-2 लाख रुपए के चेक

Fatehpur cylinder blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतक परिजनों को शासन की तरफ से मुआवजे का चेक दिया गया। मंत्री अजीत पाल ने मृतक परिजनों को ढांढस बंधाया। ‌
2 min read
घायलों को देखने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, फोटो सोर्स- X सूचना विभाग
घायलों को देखने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, फोटो सोर्स- X सूचना विभाग

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट में पांच लोगों की मौत हो गई थी जबकि दो अन्य घायल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंत्री अजीत पाल ने मृतक परिजनों से मुलाकात की और उन्हें दो-दो लाख रुपए के चेक प्रदान किये। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत ही दुखद घटना है। जानकारी हुई है कि सिलेंडर ब्लास्ट से यह घटना हुई है। घटना का कारण फॉरेंसिक जांच के बाद पता चलेगी। इस मौके पर स्थानीय विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद थे। ‌

विस्फोट से दो मंजिला मकान गिरा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर मलवां में हृदयविदारक घटना घटी। जब 28 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे सिलेंडर विस्फोट होने से दो मंजिला घर जमींदोज हो गया। जिसमें परिवार के सभी सदस्य दब गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। युद्ध स्तर पर चले राहत कार्य के दौरान मलबे में दबे लोगों को बाहर निकल गया। जिनमें पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। विस्फोट के कारण कई अन्य घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

मुख्यमंत्री ने घटना को संज्ञान में लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना को संज्ञान में लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने मृतक परिजनों को दो लाख रुपए देने के निर्देश दिए। इसके साथ ही घायलों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने को कहा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मंत्री अजीत पाल मलवां पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस मौके पर अजीत पाल ने मृतक परिजनों को दो लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

जांच के बाद विस्फोट का कारण पता चलेगा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अजीत पाल ने कहा कि यह काफी दुखद घटना है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतक परिजनों को दो-दो लाख रुपए के चेक दिए गए हैं। जबकि घायलों को 50-50 हजार का चेक दिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी में सिलेंडर फटना सामने आया है। फॉरेंसिक जांच के बाद विस्फोट का वास्तविक कारण सामने आएगा। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

Updated on:
29 Sept 2026 04:40 pm
Published on:
29 Sept 2026 04:27 pm
Also Read
View All